शिवपुरी: बैराड़ थाना क्षेत्र के ठगोसा गांव में खेत पर टमाटर तोड़ने की मजदूरी करने गई 15 साल की नाबालिग किशोरी पर खेत मालिक का मन मचल गया। जमीदार ने नाबालिग किशोरी की जबरन आबरू लूटने का प्रयास किया गनीमत रही कि नाबालिग की बुआ ने उसकी चीख सुन ली और किशोरी के साथ होने वाली वारदात नहीं हुई।
पीड़िता की शिकायत पर बैराड़ थाना पुलिस ने आरोपी खेत मालिक के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
बुआ के साथ टमाटर तोड़ने की मजदूरी करने गई थी नाबालिग
ग्राम ठगोसा की रहने वाली 15 साल की किशोरी ने बताया कि मेरा परिवार गरीब है माता-पिता के साथ-साथ में भी कभी-कभी कर आती हूं जिससे माता-पिता का सहयोग हो जाता है। रविवार की दोपहर 12 बजे में अपनी बुआ के साथ गांव के एक जमीदार के खेत पर टमाटर तोड़ने की मजदूरी करने गई हुई थी।
सरसों के खेत में पीछे से पकड़ा
मैं और मेरी बुआ खेत पर टमाटर तोड़ने का काम कर रहे थे इसी दौरान जमीदार आया और उसने मुझे सरसों के खेत में आने को कहा जब मैं जमीदार के सरसों के खेत को देखने पहुंची इतने में जमीदार पीछे से आया और मुझे पकड़ लिया।
जमीदार मेरे साथ गंदी हरकत करने लगा फिर मैं चीखी, तब आवाज सुन मेरी बुआ मौके पर पहुंची और जमीदार के चंगुल से मुझे छुड़ाया। शाम को जब माता-पिता मजदूरी कर लौटे तब सारी घटना उन्हें सुनाई।
इसके बाद में परिजनों के साथ बैराड़ थाने जमीदार की शिकायत दर्ज कराई है। बैराड़ थाना पुलिस ने पीड़ित नाबालिग की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

अकेले में खेत पर बुलाकर 15 वर्षीय किशोरी के साथ कर दी गंदी हरकत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment