शिवपुरी: शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बस स्टैंड के सामने महाकाल होटल के कमरे में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. आपको बता दें कि युवक की मौत का मामला तब सामने आया जब चेक आउट के दौरान युवक को बुलाया गया लेकिन युवक बाहर नहीं आया तो होटल वालों ने अंदर गेट खोलकर देखा तो युवक की लाश पलंग पर पड़ी हुई मिली जिसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई.
जानकारी के अनुसार पीयूष पेंडलबार पुत्र के पी पेंडलबार उम्र 36 साल निवासी बाबा तालाब सतना 4 दिन पहले शिवपुरी मजदूरी करने आया था और 4 दिन से महाकाल होटल में रुका हुआ था रात को खाना खाने के बाद जब युवक सोया तो सुबह चेक आउट के दौरान युवक को बुलाया गया तो युवक नहीं आया जिसके बाद होटल के कर्मचारियों ने युवक के कमरे में जाकर देखा तो युवक की लाश पलंग पर पड़ी हुई थी. जिसकी सूचना पुलिस को दी गई कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची जहां उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक के घर वालों को सूचित कर दिया है शाम तक मृतक के घरवालों के आने के बाद उसके शव का पीएम करा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
कोतवाली थाने में पदस्थ एसआई रामेश्वर शर्मा का कहना है कि युवक के शव का पीएम कराने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी उसके आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ब्रेकिंग न्यूज़: महाकाल होटल के कमरे में मिली युवक की लाश, 4 दिन पहले आया था शिवपुरी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment