मेन ऑफ द सीरीज का पुरूस्कार कलेक्ट्रेट एकादश के आसिफ खान को दिया
शिवपुरी: म.प्र. लिपिक वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शिवपुरी के तत्वाधान में खेल और युवा कल्याण विभाग के सहयोग से अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसका फायनल मुकाबला पुलिस विभाग एवं कलेक्ट्रेट एकादश के बीच खेला गया। फायनल मैच के मुख्य अथिति के रूप में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल रहे।
पुलिस विभाग की ओर से मैच की शुरूआत अच्छी नहीं रही, उसके ओपनर बैट्समैन सस्ते में आउट होने से निर्धारित 15 ओवर में मात्र 138 रन का ही स्कोर बना सकी। पुलिस विभाग के 139 रनों का पीछा करने उतरी कलेक्ट्रेट एकादश की पूरी टीम 14 ओवर में 103 रन बनाकर आउट हो गई।
अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि मण्डल अध्यक्ष विपुल जैमेनी, के.पी.परमार, गिर्राज शर्मा, राजकुमारी परिहार, समाज सेवी मोहित अग्रवाल मौजूद रहे व पुरूस्कार वितरण किया।
खेल विभाग के जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डॉ.के.के. खरे, व समस्त कर्मचारियों द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग दिया गया। मैच में एम्पायरिंग, साकिर खान, भानू प्रताप सिंह ठाकुर, आदित्य शर्मा, प्रषांत चौहान, आदित्य यादव, खेल विभाग के प्रशिक्षणार्थी खिलाड़ियों द्वारा की गई व स्कोरिंग कमल सिंह बाथम ने की।

अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न: पुलिस विभाग ने कलेक्ट्रेट एकादश को 35 रनों से हराकर विजेता बनी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment