शिवपुरी: शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में अवैध कॉलोनी कटवाने के मामले में पटवारियों पर लगातार कार्रवाई जारी है। आरोप है कि पटवारी अपनी साइलेंट पार्टनरशिप के जरिए भू- माफियाओं के साथ कॉलोनी कटवाने में जुटे हुए हैं। साथ ही जो भी जानकारी मांगी गई थी वह भी पूर्ण रूप से नहीं दी गई। हाल ही में मंत्री से हुई शिकायत के बाद पटवारी गिरजेश श्रीवास्तव को शिवपुरी एसडीएम ने अवैध कॉलोनी कटवाने के मामले में निलंबित कर दिया था। आज कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने चार ओर पटवारियों को निलंबित कर दिया। इसके अतिरिक्त एक आरआई को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह द्वारा जारी पत्र में इस बात का उल्लेख किया है कि जिले में कई स्थानों पर अवैध कॉलोनी निर्माण की जानकारी तत्परता से एवं पूर्ण रूप से नहीं दी गई है। जिसके कारण शासन की छवि धूमिल हुई है और बड़ी संख्या में सामंजस्य की असुविधा हुई है। इस संदर्भ में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के द्वारा निर्देश भी जारी किए गए संबंधित पटवारियों ने दायित्वों के निर्वहन में सुधार नहीं लाया। इसी के चलते चार पटवारियों को निलंबित किया जाता है।
इन पटवारियों को किया गया निलबिंत
शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने पटवारी शिवा पांडे हल्का नंबर 160 बांसखेड़ी तहसील शिवपुरी, पटवारी रामवीर रावत हल्का मनियर पटवारी हल्का छावनी तथा तत्कालीन राजस्व निरीक्षक तहसील शिवपुरी वर्तमान पटवारी हल्का पिपरसमा तहसील शिवपुरी, पटवारी इंदिरा वर्मा हल्का नंबर 138 दर्रोनी तहसील शिवपुरी, पटवारी कल्पना शर्मा हल्का नंबर 159 राठौर तहसील शिवपुरी को निलंबित कर दिया है।
आरआई को कारण बताओ नोटिस
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने आरआई तहसील शिवपुरी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कलेक्टर के जारी कारण बताओ नोटिस में उल्लेख किया है कि आपके द्वारा भी अवैध कॉलोनी के निर्माण की पूरी जानकारी तत्परता से नहीं दी गई है। आपके इस कृत्य से शासन की छवि भी धूमिल हुई है। इससे कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह द्वारा आर आई नितेंद्र श्रीवास्तव से दो दिनों के भीतर जवाब तलब करने का नोटिस जारी किया है।

अबैध कॉलोनी की जानकारी नहीं देने पर DM ने 4 पटवारियों को किया निलंबित / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- सीएम राइज विद्यालय में प्रभार को लेकर विवाद, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, चयनित शिक्षकों की अनदेखी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News

Be First to Comment