शिवपुरी: जिले के बमोरकलां गांव में एक नीम के पेड़ से अचानक दूध की धारा फूट पड़ी.नीम के पेड़ से दूध जैसा पानी निकल रहा है,जो क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था का विषय बन गया है.ग्रामीणों ने इसे ईश्वर का चमत्कार मानकर नीम के पेड़ पर फूल और अगरबत्ती जला कर पूजा अर्चना शुरू कर दी है.दरअसल बामौरकलां गांव में पूर्वा चक्क क्षेत्र में स्थित एक किसान के फार्म हाउस में खड़े वर्षों पुराने नीम के पेड़ से दूध जैसा तरल पदार्थ निकल रहा है किसान दयाराम जाटव ने बताया कि पेड़ से दूध पिछले 20 दिनो से निकल रहा है लेकिन शनिवार को इसकी मात्रा अधिक हो गई और पेड़ के तने से धार बनकर नीचे गड्ढे में यह दूध जमा हो रहा है.
ईश्वर का चमत्कार मान कर ग्रामीणों ने शुरू की पूजा पाठ:
जब लोगों को पता चला कि नीम के पेड़ से दूध निकल रहा है लोगों ने जाकर देखा तो आस्था समझकर पूजा पाठ शुरू कर दी. इस चमत्कार को देखने आस पास के ग्रामीण भी पहुच रहे हैं. कुछ ग्रामीणों इस दूध को चरणामृत मानकर पी रहे हैं जबकि कुछ लोग वर्तन में भरकर इस दूध को ले गए हैं.
पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले:
नीम के पेड़ से दूधिया पानी निकलने की घटनाएं पहले भी प्रदेश के अलग-अलग जिलोंं के गावों से सामने आ चुकी हैं.जहां लोग पेड़ से दूध निकलने पर चमत्कार मानकर पूजा पाठ शुरू कर देते है.कई जगह लोग इस तरह की घटना को ईश्वर का चमत्कार मानते है.यही नहीं अक्सर लोग इसे सच मानते हैं और वैज्ञानिक कारणों को दरकिनार भी कर देते हैं.

नीम के पेड़ से निकली दूध की धारा,ग्रामीणों ने शुरू की पूजा पाठ / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment