शिवपुरी पुलिस ने शुक्रवार को ओबीसी महासभा की शिकायत पर करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष पर एफआईआर दर्ज की है। ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं ने करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन शिवपुरी एपी को सौंपा। इसी दौरान नाराज ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं को देखते हुए एसपी ऑफिस पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। कुछ देर के हंगामे के बाद कोतवाली पुलिस ने करणी से के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य सहयोगियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
भरे मंच से सीएम को गाली देने के लगाए आरोप
करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज कराने की मांग को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर एनपी यादव ने बताया कि 11 जनवरी को भोपाल के जंबूरी मैदान में करणी सेना अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही थी। इसी दौरान भरे मंच से करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश प्रदेश के मुख्यमंत्री के बारे में अपशब्द करे।
शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर आसीन हैं। इसी दौरान भरे मंच से किसी की मृत मां को भी गालियां दी गई थीं। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए थे। यह अपराध की श्रेणी में आता है। करणी सेना के कार्यकर्ताओं के भरे मंच से बोल क्षमा के पात्र नहीं हैं। इसीलिए ओबीसी महासभा ने शिवपुरी एसपी को आवेदन देकर उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की थी।
कोतवाली पुलिस ने प्रकाश सिंह रावत पुत्र राम सिंह निवासी पुरानी शिवपुरी की शिकायत पर करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर एवं उनके सहयोगियों के खिलाफ धारा 294, 505 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment