Press "Enter" to skip to content

50 हज़ार की चोरी: पड़ोसी खरीद के लाए कूलर टीवी, शक हुआ तो बोलें सट्टा लगाया था उसमे मिले हैं पैसे / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मेडिकल कॉलेज के पास एक किसान के खेत से 50000 रुपए की नकदी का चोरी का मामला सामने आया है. वही पड़ोसियों पर उसने शक जताया है.

जानकारी के अनुसार अजमेर सिंह पुत्र दामोदर रावत निवासी मेडिकल कॉलेज के पास ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है. उसने बताया कि 26 दिसंबर को उसके घर पर 50000 रुपए बैग में रखे थे और उसके कृषि फार्म पर सिद्धार्थ रावत पुत्र शिवचरण रावत, लल्लू पुत्र शिवचरण रावत निवासी नोहरीकलां आए थे. इसके अलावा उसके घर पर कोई भी नहीं आया 2 जनवरी 2023 को जब उसने अपने घर पर जाकर देखा तो 50000 रुपए बैग में रखे नहीं पाए गए. जिसके बाद उसने कोतवाली में भी शिकायत दर्ज कराई है वहीं उसने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि पड़ोसियों को बुलाकर पूछताछ की जाए.

उसने बताया कि वर्तमान में पडोसी घर पर कूलर टीवी एवं अन्य सामान खरीद कर लाए हैं. जब उसने पूछा कि वह कहां से लाए तो पड़ोसियों ने बताया कि सट्टा लगाया था. उनसे उन्हें राशि मिली है जिससे वह सामान खरीद कर लाए हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!