शिवपुरी: माधव नेशनल पार्क में इस माह में तीन बाघ आने हैं। लोग बाघों के दीदार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन बीते कुछ दिनों से लगातार तेंदुओं के देखे जाने की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। बीते रात फिर एक बाद तेंदुए का जोड़ा कैमरे में कैद हुआ है। मादा और नर तेंदुए के विचरण का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।
तेंदुए के जोड़े को किया कैमरे में कैद
जानकारी के भाजपा नेता राम वर्मा बीते रात नरवर से भोपाल के लिए अपनी कार से रवाना हुए थे। इसी दौरान नरवर-शिवपुरी मार्ग पर पटपरा क्षेत्र में एक मादा और एक नर तेंदुए को एक साथ देखा गया। तेंदुए का जोड़ा शिकार को फिराक में घात लगाए बैठा हुआ था। इसके बाद शिकार तेंदुए की पकड़ से दूर होते ही तेंदुए का जोड़ा विचरण करते हुए देखा गया। यह पूरी घटना भाजपा नेता राम वर्मा ने अपने कैमरे में कैद कर ली।
गौरतलब है कि माधव नेशनल पार्क में तेंदुओं को संख्या में इजाफा होता दिखाई दे रहा है। नेशनल पार्क के आंकड़ों के माने तो नेशनल पार्क में 150 से भी ज्यादा तेंदुए है। इनकी संख्या तेजी से बढ़ रही है।
पिछले एक सप्ताह के भीतर तेंदुओं के देखे जाने की यह तीसरी घटना है। वीडियो में एक तेंदुए का जोड़ा जंगल में विचरण करते हुए दिखाई दे रहा है इससे पहले एक मादा तेंदुआ अपने शावक के साथ जंगल में विचरण करती हुई देखी गई थी।

सड़क किनारे शिकार की तलाश में घात लगाए बैठे तेंदुआ का जोड़ा कैमरे में हुआ कैद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- सीएम राइज विद्यालय में प्रभार को लेकर विवाद, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, चयनित शिक्षकों की अनदेखी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News

Be First to Comment