शिवपुरी: जिले के बामोरकला थाना क्षेत्र के चक जनकपुर गांव से साढ़े सत्रह साल की एक 11वीं कक्षा की छात्रा आठ जनवरी को घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने इसकी शिकायत बामोरकला थाने में दर्ज कराई थी। परिजनों ने एक युवक पर भगा कर ले जाने के शक जताया था। बामोरकला थाना पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।
बालिग प्रेमी नाबालिग प्रेमिका को भगा ले गया था अहमदाबाद
पुलिस पड़ताल में पता चला कि उक्त नाबालिग किशोरी को एक युवक ने अपने प्यार के जाल में फंसा लिया था। इसके बाद नाबालिग प्रेमिका को उसका प्रेमी बालिग होने के चार माह पहले ही आठ जनवरी की रात भगा कर ले गया। बामोरकला थाना प्रभारी पुनीत बाजपेई ने बताया कि युवक नाबालिक किशोरी को अहमदाबाद तक ले पहुंचा था। पुलिस की दबिश के चलते दोनों उल्टे पांव वापस लौटना पड़ा। बीते शाम बामोरकला बस स्टैंड से नाबालिक किशोरी को दस्तयाब कर लिया। नाबालिग किशोरी ने बताया कि उक्त युवक उसे अहमदाबाद लेकर पहुंचा था। जहां वह दोनों किसी फैक्ट्री में कामकर कुछ समय काटते परंतु पुलिस के दबाव के चलते उन्हें वापस लौटना पड़ा। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉस्को एक्ट सहित दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

11वीं की छात्रा को भगा ले गए अहमदाबाद, दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment