शिवपुरी: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा 21 जनवरी को होने वाले जिला सम्मेलन “छात्र उद्घोष” का पोस्टर विमोचन कमलागंज स्थित शिवपुरी कार्यालय पर किया गया,इसमे मुख्य रूप से प्रांत उपाध्यक्ष मुकेश मिश्रा व विभाग संगठन मंत्री उपेंद्र सिंह तोमर उपस्थित रहे |
विभाग संयोजक आदित्य पाठक ने बताया कि विद्यार्थी परिषद द्वारा 21 जनवरी को गांधी पार्क मैदान में जिला सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है| मध्य भारत प्रांत के प्रत्येक जिले में जिला सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं| शिवपुरी जिले में होने वाले जिला सम्मेलन में पूरे जिले भर से 2500 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे| जिला सम्मेलन का उद्घाटन गांधी पार्क मैदान में होगा,उद्घाटन के पश्चात शिवपुरी की वर्तमान शैक्षणिक व्यवस्था व शिवपुरी जिले के वर्तमान परिदृश्य पर दो प्रस्ताव भी इस जिला सम्मेलन में पारित किए जाएंगे| यह प्रस्ताव विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे जिले भर में सर्वे करके बनाए जाएंगे| इन प्रस्तावों के पारित होने के बाद शिवपुरी नगर में शोभायात्रा भी निकाली जाएगी | शोभा यात्रा समापन माधव चौक पर खुलामंच कार्यक्रम के साथ होगा | इस खुला मंच कार्यक्रम में शिक्षा जगत के तथा जिले के विभिन्न विषयों पर जिलेभर से आए छात्र नेताओं के भाषण होंगे| इस जिला सम्मेलन में विद्यार्थी परिषद के अधिवेशनों की झलक देखने को मिलेगी| इस पोस्टर विमोचन मे विभाग छात्रा प्रमुख ऐश्वर्या शर्मा, दीप ओझा, रोहन पाल, इशू शर्मा, रमन राठौर, अविनाश समाधिया, दामिनी यादव, उत्तम नेवार, सानिध्य जैन, देव शर्मा, अनिरुध गोस्वामी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे|

विद्यार्थी परिषद के “छात्र उद्घोष” का पोस्टर विमोचन हुआ / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment