शिवपुरी: करैरा अनुविभाग में लगातार अपराधियों का का मनोबल बढ़ रहा है। पिछले 2 महीने में अपराधियों ने कई जगहों पर गोलीबारी व लूटपाट की है। इसके कारण करैरा अंचल वासियों और व्यवसायियों में खौफ का माहौल है। आज फिर अपराधियों ने एक व्यक्ति सौरभ यादव को निशाना बनाया है। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। अपराधी खुलेआम अवैध पिस्टल से गोली चला रहे हैं। 9 लोगों ने बुरी तरह सौरभ को पीटा।
फरियादी सौरभ पुत्र श्रीराम यादव (22) निवासी ग्राम कारोठा ने बताया कि मेरा 15 दिन पहले दीपक उर्फ रायडू जाटव से राम मंदिर पर झगड़ा हो गया था। आज करीब 3 बजे मैं और मेरा चचेरा भाई प्रदीप यादव अपने चाचा कैलाश यादव के यहां गिर्राज जी मंदिर के पास जा रहे थे। हम तहसील के सामने एचडीएफसी बैंक के पास पहुंचे, इसी दौरान हमें दीपक उर्फ रायडू जाटव, कालू जाटव, हेमन्त उर्फ राइडर जाटव निवासीगण करैरा, आकाश पाल निवासी बुन्देला कालौनी दतिया मिले और मुझे गंदी-गंदी गालियां देने लगे। मैने गालियां देने से मना किया, तो दीपक उर्फ रायडू ने मुझे जान से मारने की नीयत से कट्टा से फायर किया, मैं नीचे झुक गया। उसके बाद मुझे बुरी तरह मारा-पीटा। उन्होंने पत्थर व ईंटो से मेरी मारपीट की है। उन्होंने मुझे धमकी देते हुए कहा कि अगर तुम लोग रिपोर्ट करने थाना गए, तो तुम्हें जान से खत्म कर देगें।
इनका कहना है
थाना प्रभारी करैरा सतीश चौहान का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।

करैरा में 9 लोगों ने मिलकर एक युवक को किया मरणासन्न, कट्टा भी लहराया, मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
- डी.एल.एड कॉलेज में एडमिशन के नाम पर ₹20 हजार की ठगी, शिकायतकर्ता ने पुलिस से लगाई गुहार / Shivpuri News
- बलारी माता के रास्ते में भंडारे पर हमला और लूट का आरोप, ग्रामीणों ने पुलिस पर रिपोर्ट न लेने का लगाया आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment