शिवपुरी: शहर के सुअरों में फैली स्वाइन फीवर की बीमारी से अब तक करीब 4-5 हजार सुअरों की मौत हो चुकी। सुअरों को डिस्पोज करने का जिम्मा नगरपालिका ने संभाला। पशु विभाग, नगर पालिका और राजस्व की एक संयुक्त टीम स्थिति को नियंत्रण करने में लगी हुई है।
ट्रेंचिंग ग्राउंड में खुले में पड़े दर्जनों मृत सुअर, क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश
शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में स्वाइन फीवर से मरने वाले सूअरों को नपा द्वारा एकत्रित कर ट्रेंचिंग ग्राउंड में गड्ढा खोदकर दफनाने की बात कही थी। इसके विपरीत नपा द्वारा ट्रेंचिंग ग्राउंड में खुले मृत सुअरों को फेंका जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों में इसको लेकर आक्रोश व्यापत हैं। सूअरों के शवों से दौड़ती सड़ांध से क्षेत्रीय लोग परेशान है। जबकि, पशु चिकित्सालय के उपसंचालक डॉ. एमसी तमोली की माने तो स्वाइन फीवर से मरने वाले सुअरों को तत्काल डिस्पोज किया जाना चाहिए। इसके विपरीत नपा के ट्रेंचिंग ग्राउंड में मृत सुअरों को फेंका जा रहा है। नपा के एचओ का कहना है कि सभी मृत सुअरों को समय रहते गड्ढे में दफनाया जा रहा है।
टीम ने मारे 45, पांच हजार खुद मरे
डॉ. एमसी तमोली ने बताया कि मंगलवार से सूअरों के कॉलिंग की शुरुआत की गई थी। मंगलवार को टीम के द्वारा 4 सूअरों की कॉलिंग की गई थी। बुधवार को टीम ने 41 सूअरों की कॉलिंग की गई थी। सभी मृत सूअरों को नपा के ट्रेंचिंग ग्राउंड में डॉक्टर की निगरानी में डिस्पोज कराया गया है। जानकारी के अनुसार शिवपुरी में सूअरों की संख्या 15-17 हजार के लगभग हैं। इनमें से लगभग पांच हजार सूअर अब तक स्वाइन फीवर की बीमारी के चलते खुद ही मर गए हैं।
चीन से किया था स्वाइन फीवर बीमारी ने भारत मे प्रवेश
जानकारी के अनुसार, अफ्रीकी देशों में स्वाइन फीवर बीमारी की पुष्टि 1919 में हुई थी। इसके बाद यह बीमारी अन्य देशों में फैलती गई। इस बीमारी ने भारत में चीन के रास्ते प्रवेश किया। भारत में सूअरों में फैलने वाली इस बीमारी की पुष्टि आसाम, अरुणाचल प्रदेश में हुई थी। इसके बाद यह बीमारी बिहार, उत्तरप्रदेश से होते हुए मध्यप्रदेश पहुंची। मध्यप्रदेश में इस बीमारी से सीधी, रीवा, दमोह और सागर में सूअरों की मौत हो चुकी है। इसके बाद अब स्वाइन फीवर की बीमारी शिवपुरी के सूअरों में भी फैल गई है।

स्वाइन फीवर से 5 सूअरों की मौत, मृत सूअरों को डिस्पोज करने में नपा बरत रही लापरवाही / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment