शिवपुरी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी शैलेश अवस्थी को हाई कोर्ट से राहत नहीं मिल सकी। अवस्थी की उस याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने अपने निलंबन के आदेश को चुनौती दी थी। मुख्यमंत्री ने शिवपुरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच से शैलेश अवस्थी को निलंबित किया था। इनके ऊपर कार्य में लापरवाही का आरोप था। 12 दिसंबर 2022 को निलंबन का आदेश जारी किया गया था।
शैलेश अवस्थी ने अपनी याचिका में तर्क दिया कि मुख्यमंत्री ने मंच से निलंबित किया है। जनता में अपनी छवि को चमकाने के लिए उन्होंने ऐसा किया है। जिससे मुख्यमंत्री सुर्खियों में आ सकें। मुख्यमंत्री द्वारा की गई निलंबन की घोषणा सुर्खियां भी बनी थीं। ऐसा कोई गंभीर आरोप उनके ऊपर नहीं थे, जिसके आधार पर निलंबित किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने मंच से घोषणा कर सीएमओ को किया था निलंबित शासकीय अधिवक्ता ने इस याचिका का विरोध किया। उनकी ओर से तर्क दिया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, सीएम हेल्पलाइन सहित अन्य कार्य में लापरवाही थी। इससे व्यवस्थाएं बिगड़ रही थीं। इसके चलते उन्हें निलंबित किया गया है। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद याचिका खारिज कर दी। ज्ञात है कि विदिशा में सांख्यिकी अधिकारी को मंच से निलंबित किया था, लेकिन इनके निलंबन के आदेश में मुख्यमंत्री का हवाला दिया गया था, जिसके चलते राहत मिल गई।

शिवपुरी के सीएमओ शैलेश अवस्थी को राहत नहीं, कोर्ट में याचिका खारिज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment