शिवपुरी के करैरा जनपद में लगातार गायों की मौत हो रही है। यहां के थनरा गांव की गौशाला में भूख-प्यास से लगातार गायों की मौतें हो रही है। बुधवार सुबह 5 गौवंशों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही जनपद CEO ब्रमेंद्र गुप्ता मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने गौशाला में बरती जा रही लापरवाही के बारे में CEO को बताया।
फरवरी 21 से संचालित है गौशाला
जानकारी के अनुसार थनरा गांव में आदर्श गौशाला का निर्माण वर्ष 2021 में कराया गया था। इसके बाद फरवरी 2021 में गौशाला को गौवंश के लिए खोला गया था। इस गौशाला को चलाने की जिम्मेदारी हरदौल बुंदेला समूह की महिलाओं की दी गई थी। तभी से यह समूह गौशाला में गौवंश की देखरेख करने लगा था।
पहले समझे कितना मिलता है पैसा
सरकार नीति के अनुसार गौशाला में प्रति गाय के हिसाब सरकार 15 रुपए खर्च करती है। गौशाला में खर्च की जाने वाली राशि जनपद पंचायत की ओर स्वीकृत करके ग्राम पंचायत के खाते में डाली जाती है। इसके बाद पंचायत इस राशि को गौशाला समिति के खाते में डालता है।
थनरा ग्राम पंचायत की गौशाला में हुआ भ्रष्टाचार
थनरा गांव के ग्रामीणों ने गौशाला में हो रही गाय की मौत का मामला पुरजोर तरीके से उठाया और इसकी शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीण महेश कुमार शर्मा का कहना है कि इस गौशाला में 70-80 गौवंश है, जिनमें से 5 गौवंश की मौत हुई है इससे पहले भी इस गौशाला में गौवंश की मौत होती रहती है। कई बार शिकायत के बाद आज जनपद पंचायत करैरा के सीईओ ने गौशाला का निरीक्षण किया है।
समिति बनाकर होगा संचालन, ग्रामीण करेंगे सहयोग
आज थनरा गांव पहुचकर जनपद पंचायत सीईओ ब्रमेंद्र गुप्ता ने ग्रामीणों के साथ बैठकर एक समिति बनाए जाने का फैसला लिया है। इसमें ग्रामीणों के सहयोग से गौशाला संचालन करने की सूची बनाई गई है। बैठक के बाद गांव के कई ग्रामीणों द्वारा चारा भी दान दिया है।

5 गायों की मौत का मामला: ग्रामीणों की शिकायत के बाद CEO ने किया निरिक्षण / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment