बदरवास। अगरा गांव के ग्रामीण लंगूरों के उत्पात से परेशान है ग्रामीणों का कहना है कि लंगूर हमारी फसल को नष्ट करते जा रहे हैं छतों पर डला अनाज या सब्जी खा जाते हैं य नष्ट कर देते हैं इसी तरह गांव में लगे टीन सैट पर वह उछल कूद करते हैं जिसके चलते टीन टूट गए हैं ग्रामीणों ने अब टीन लगाना ही बंद कर दिया है वहीं कच्चे घरों के खपरैल को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं परेशान होकर ग्रामीणों ने मक्के की खेती तक करना बंद कर दिया है क्योंकि लंगूर फसल होने ही नहीं देते उसे उजाड़ देते हैं वह भुट्टे दाना आने से पहले ही तोड़ ले जाते हैं। ताजा मामला निर्भय धाकड़ के खेत का है जहां धनिए की डेढ़ बीघा की फसल को बर्बाद कर दिया है वही लंगूरों के उत्पाद की शिकायत प्रदीप धाकड़ ने दो माह पहले सीएम हेल्पलाइन पर की तो बीट गार्ड ने आकर कहा कि हम इतने को कैसे पकड़ेंगे आप सीएम हेल्प लाइन बंद करवा दें युवक ने परेशान होकर सीएम हेल्पलाइन की शिकायत वापस ले ली हैं।
गांव के सभी किसानों ने छोड़ा मक्के की खेती करना
ग्रामीण दिमान सिंह धाकड़ ने बताया लंगूर मक्के की फसल को बर्बाद कर देते हैं मक्के की फसल को भुट्टे में दाना आने से पहले ही तोड़ ले जाते हैं इनकी तादात अधिक होने से कुछ ही समय में मक्के की फसल को बर्बाद कर देते हैं इसलिए पूरे गांव ने मक्के की खेती करना बंद कर दिया है।
डेढ़ बीघा भूमि में खड़ी फसल को लंगूरों ने कर दिया बर्बाद
अगरा गांव के ग्रामीण निर्भय धाकड़ के खेत में खड़ी धनिया की फसल को लंगूरों ने बर्बाद कर दिया हैं किसान का कहना हैं फसल में बीज आना शुरू हुए थे अचानक लंगूरों ने एक दिन में ही डेढ़ बीघा भूमि की फसल को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया हैं।
इनका कहना
बीते तीन वर्षों से लंगूर गांव में आकर उत्पात मचा रहे यह सैकड़ों की तादाद में आते हैं ग्रामीण एकत्रित होकर मुश्किल से भगा पाते है,घर पर रखे अनाज सब्जी को भी खा जाते हैं महिला और बच्चों पर हावी हो जाते हैं।
लाखन सिंह धाकड़,निवासी ग्राम अगरा
मेरा कच्चा घर बना हुआ जिस पर खपरैल चढ़ी हुई हैं लंगूर अचानक आकर उछल कूद करते हैं बरसात में स्तिथि और खराब हो जाती हैं घर में पानी टपकता हैं त्रिपाल भी चढ़ा देते हैं तो उसे फाड़ जाते हैं इसको लेकर सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत भी की लेकिन निराकरण नहीं हुआ बीट गार्ड के कहने पर मैंने अपनी शिकायत वापस ले थी।
प्रदीप धाकड़,निवासी ग्राम अगरा

लंगूरों के डर से 3 सालों से किसानों ने फ़सल करना ही छोड़ दिया, जानिए मामला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- सीएम राइज विद्यालय में प्रभार को लेकर विवाद, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, चयनित शिक्षकों की अनदेखी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज / Shivpuri News<br>
- “सभी नियम पूरे होने पर खुली अनिल कोचिंग क्लासेस: तहसीलदार ने जांच के बाद हटाई सील, सुरक्षा मानकों का पालन करने वालों को मिली राहत” / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News






Be First to Comment