शिवपुरी: भारत सरकार के विज्ञान व तकनीकी शिक्षा मंत्रालय के द्वारा स्कूली शिक्षा अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों के लिए आयोजित राष्ट्रीय स्तर की इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2022 में केंद्रीय विद्यालय आइटीबीपी केंद्र शिवपुरी के 3 विद्यार्थियों ने चयनित होकर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया है। अवार्ड हेतु चयनित विद्यार्थियों में कक्षा दसवीं की तनवी जैन व विवेक जाटव तथा कक्षा आठवीं की समीक्षा धाकड़ हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन भोपाल संभाग के 68 विद्यालयों में कुल 63 विद्यार्थियों को पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है। जिनमे बंगरसिया के बाद शिवपुरी संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहा है। अवार्ड में चयनित प्रत्येक विद्यार्थी को प्रमाण पत्र के साथ दस हजार रुपए पुरस्कार स्वरूप बैंक खाते में भेजे जाएंगे।
विद्यालय के प्राचार्य एस.के शर्मा के निर्देशन एवं विज्ञान शिक्षक इरफान अहमद अंसारी एवं मनोहर सिंह कुशवाहा के मार्गदर्शन में इन विद्यार्थियों ने अपने मॉडल तैयार किए थे। तनवी जैन ने “सड़क सुरक्षा के साथ पर्यावरण अनुकूल विद्युत व गैस उत्पादन”, विवेक जाटव ने “स्वचालित स्मार्ट फायर और स्मोक अलार्म उपकरण” तथा समीक्षा धाकड़ ने “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित समुद्री खोज उपकरण” पर मॉडल तैयार किए थे।
राष्ट्रीय स्तर पर उक्त विद्यार्थियों का चयन होता है, उन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। विदेश यात्रा का अवसर भी मिलेगा। इंस्पायर अवार्ड मानक विद्यार्थियों के नवाचारी प्रोत्साहन के लिए एक अभिनव योजना है। जिसमें पुरस्कार राशि के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों मॉडल को आईआईटी और एनटीए जैसे संस्थानों के तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदर्शित किया जाता है।

केंद्रीय विद्यालय के 3 छात्रों का हुआ इंस्पायर अवार्ड में चयन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- सीएम राइज विद्यालय में प्रभार को लेकर विवाद, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, चयनित शिक्षकों की अनदेखी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज / Shivpuri News<br>
- “सभी नियम पूरे होने पर खुली अनिल कोचिंग क्लासेस: तहसीलदार ने जांच के बाद हटाई सील, सुरक्षा मानकों का पालन करने वालों को मिली राहत” / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News






Be First to Comment