Press "Enter" to skip to content

ग्राम पंचायत सेवड़ा की रोजगार सहायक देवकी वर्मा ने बिना निर्माण कार्य कराए ही निकाल ली राशि, उपयंत्री महेंद्र प्रताप ने बनाया दबाब / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सेवड़ा में रोजगार सहायक द्वारा बिना निर्माण कार्य कराए ही राशि निकालने का मामला सामने आया है. वहीं ग्रामीण ने इसकी शिकायत लिखित आवेदन में कलेक्टर शिवपुरी से आज जनसुनवाई में की है.

जानकारी के अनुसार जितेंद्र आदिवासी पुत्र रामगोपाल आदिवासी ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि वह ग्राम पंचायत सेवड़ा में निवास करता है. वहीं बिना निर्माण कार्य कराए ही रोजगार सहायक द्वारा राशि निकालने का मामला सामने आया है. वहीं उसने बताया कि कुछ कार्य कराए भी गए है तो उनमें भ्रष्टाचार किया गया एवं घटिया सामग्री इस्तेमाल की गई है उसने बताया कि जनहित कारी योजनाओं के क्रियान्वयन में रोजगार सहायक देवकी वर्मा ने अपने पति दिलीप धाकड़ के 25 जॉब कार्ड बना लिए हैं. यह सब जॉब कार्ड फर्जी हैं शासन की योजनाओं का सर्वाधिक अनुचित लाभ यह स्वयं ही ले रहे हैं इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर भी की गई है इसके संबंध में ग्राम रोजगार सहायक देवकी वर्मा एवं महेंद्र प्रताप उपयंत्री द्वारा शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है ग्रामीण ने आज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!