शिवपुरी: मैं मामले की तह तक जाऊंगा। यदि मामला झूठा निकला तो थानेदार को थाने पर नहीं रहने दूंगा। यह कहना है पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ का। धाकड़ सोमवार को शिवपुरी पहुंचे, जहां आदिवासियों ने उन्हें गोवर्धन थाने के थानेदार की शिकायत की। उन्होंने कहा- थानेदार ने हमारे कुछ लड़कों को झूठे केस में फंसाकर अंदर कर दिया है।
यह था घटनाक्रम
शिवपुरी जिले के गोवर्धन थाना पुलिस ने ढेवला गांव से मुरैना के एक शिकारी के साथ साथ चार आदिवासियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गोवर्धन थाना पुलिस ने पकड़े गए पांचों आरोपियों को सरपंच के घर लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाने पर पकड़ने की बात कही है। इसमें मुख्य आरोपी बुद्ध सिंह पुत्र पूरन सिंह मोगिया 30 निवासी ग्राम मरा थाना पहाडगढ़ जिला मुरैना, अनिल पुत्र मनीराम आदिवासी 22, प्रहलाद पुत्र स्व. डोमू आदिवासी 37, कोमल पुत्र विषम आदिवासी 20 और बलराम उर्फ भूरा पुत्र सुरेश आदिवासी 22 निवासी सभी गोहरा गांव शामिल हैं।
मंत्री धाकड़ का कहना है कि आदिवासियों ने गोवर्धन थाना प्रभारी के द्वारा चार आदिवासी युवकों पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने की शिकायत दर्ज कराई है।
मंत्री धाकड़ का कहना है कि आदिवासियों ने गोवर्धन थाना प्रभारी के द्वारा चार आदिवासी युवकों पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने की शिकायत दर्ज कराई है।
पीडब्ल्यूडी मंत्री से की थानेदार की शिकायत
गोहरा गांव के आदिवासियों ने नगर परिषद बैराड़ पहुंचे पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुरेश धाकड़ से गोवर्धन थाना प्रभारी रघुवीर सिंह धाकड़ की शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के चार आदिवासियों पर गोवर्धन थाना प्रभारी रघुवीर सिंह धाकड़ ने झूठा मामला दर्ज करते हुई जेल भेज दिया है।
चारों आदिवासी युवक खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान गोवर्धन थाना प्रभारी रघुवीर सिंह धाकड़ आकर चारों युवकों को उठाकर अपने साथ ले गए और रात के समय उन पर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया था। थाना प्रभारी से जब पूछा गया तो थाना प्रभारी का कहना था कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है।
मंत्री बोले – मेरे क्षेत्र का आदिवासी डकैत नहीं
मंत्री धाकड़ का कहना है कि आदिवासियों ने गोवर्धन थाना प्रभारी के द्वारा चार आदिवासी युवकों पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने की शिकायत दर्ज कराई है। गोवर्धन थाना प्रभारी रघुवीर सिंह धाकड़ ने उक्त चार आदिवासी युवकों को एक अवैध बंदूक के साथ घूमते मोगिया के साथ गिरफ्तार किया है। मंत्री ने कहा कि मेरे क्षेत्र का आदिवासी डकैत नहीं है। वह पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की बारीकी से जांच करवाएंगे।
मामला झूठा निकला तो थानेदार थाने पर नहीं रहेगा
मंत्री धाकड़ ने आदिवासियों से मिलकर उन्हें आश्वस्त किया कि इस मामले की बारीकी से जांच कराएंगे। ऐसे में अगर चारों आदिवासी युवक जांच में निर्दोष पाए गए तो वह गोवर्धन थाने के थानेदार को थाने में नहीं रहने दूंगा।

मामला झूठा निकला तो थानेदार थाने में नहीं रहेगा, झूठे केस में फ़साने का आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment