शिवपुरी: जिले में 15 जनवरी को 5 बाघ माधव नेशनल पार्क में आने वाले हैं इसके चलते लोगों में बाघों के दीदार की ललक देखी जा रही है परंतु 15 जनवरी से पहले शिवपुरी जिले के माधव नेशनल पार्क में तेंदुओं के देखे जाने की तस्वीरें लगातार वायरल होने लगी है। अपने शिकार पर घात लगाए बैठे हुए एक तेंदुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
जानकारी के अनुसार नरवर-सतनवाड़ा मार्ग पर स्थित ठाकुर बाबा मंदिर के पास अक्सर देखे जाने वाला तेंदुआ फिर एक बार राहगीरों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।
नरवर कस्बे के रहने वाले तनु भार्गव ने बताया कि वह शनिवार-रविवार की दरमियानी रात शिवपुरी से नरवर की ओर जा रहे थे इसी दौरान उन्हें एक तेंदुआ शिकार के लिए घात लगाए बैठे हुए सड़क की बाउंड्री पर दिखाई दिया, जिसका उन्होंने वीडियो बना लिया। इससे पहले भी इसी स्थान पर कई बार तेंदुओं को देखा गया है तेंदुओं का यह स्थान पसंदीदा माना जाता रहा है।
मादा तेंदुआ और उसके बच्चे का विचरण भी हुआ था वायरल
गौरतलब है कि शनिवार-शुक्रवार की दरमियानी रात भी एक वीडियो माधव नेशनल पार्क की गतवाया बीट से वायरल हुआ था जिसमें एक मादा तेंदुआ अपने बच्चे के साथ नेशनल पार्क में वितरण करती हुई नजर आई थी जिसका वीडियो वनकर्मियों के द्वारा बनाकर वायरल कर दिया गया।

नरवर रोड पर शिकार की तलाश में इंतज़ार करता दिखाई दिया तेंदुआ, कैमरे में कैद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- सीएम राइज विद्यालय में प्रभार को लेकर विवाद, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, चयनित शिक्षकों की अनदेखी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज / Shivpuri News<br>
- “सभी नियम पूरे होने पर खुली अनिल कोचिंग क्लासेस: तहसीलदार ने जांच के बाद हटाई सील, सुरक्षा मानकों का पालन करने वालों को मिली राहत” / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News





Be First to Comment