शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटा-झांसी फोरलेन हाईवे मजेरा गांव के पास एक होटल पर पैसों के लेनदेन को लेकर कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद अशोक राठौर का मजेरा गांव के रहने वाले एक युवक से विवाद हो गया। विवाद के बाद उक्त युवक अपने साथियों के साथ होटल पर पुनः पहुंचा और होटल में तोड़फोड़ करते हुए होटल संचालक सहित उसके भाई, पिता व एक अन्य युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी। सभी घायलों को उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद
जिला अस्पताल में उपचाररत धर्मेंद्र राठौर ने बताया कि वह मझेरा गांव के पास फोरलेन हाईवे पर स्थित तम्मना होटल के काउंटर पर बैठा हुआ था इसी दौरान उसका बड़ा भाई अशोक राठौर, पिता शंकर राठौर और एक परिचित इरफान पठान होटल पर बैठे हुए थे। तभी मझेरा गांव का रहने वाला रंजीत गुर्जर होटल पर सामान लेने आया जब पैसों की मांग की तो वह विफर गया और गाली गलौज करने लगा पैसे ना देते हुए जबरदस्ती होटल से लिए सामान को अपने साथ ले गया। कुछ देर बाद रंजीत गुर्जर लाठी-डंडों से लैस होकर अपने कुछ साथियों के साथ आया और होटल में तोड़फोड़ करने लगा जब रंजीत और रंजीत के साथियों को रोकने का प्रयास किया तो सभी ने मिलकर मुझे मेरे भाई अशोक राठौर, पिता शंकर राठौर और एक परिचित इरफान पठान के साथ जमकर मारपीट कर दी। रंजीत गुर्जर इतने पर ही नहीं रुका उसने होटल में जमकर तोड़फोड़ कर दी साथ ही होटल पर खड़े वाहन के भी शीशे तोड़ दिए। होटल के कैमरों में मारपीट की घटना कैद हुई है। देहात थाना पुलिस ने जिला अस्पताल पहुचकर पड़ताल शुरू कर दी है।

तमन्ना होटल पर पैसे के लेनदेन के चलते मारपीट, गाड़ी सहित होटल पर की तोड़फोड़ / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment