शिवपुरी: जिले में कड़ाके को सर्दी पड़ रही है शीतलहर ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। जनवरी की पहली तारीख से बिगड़ा मौसम आज रविवार को भी बिगड़ा हुआ है। आज रविवार को नयूनतम तापमान की शुरुआत 4 डिग्री सेल्सियस से हुई है वहीं अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।
आमजन अलाव, सहित गर्म कपड़ों की मदद से सर्दी के सितम के साथ लड़ाई लड़ रहा है। वहीं जीव जंतुओं और आवारा मवेशियों के लिए कड़ाके की सर्दी जान लेने पर आमादा है। शिवपुरी नगर पालिका ने जगह जगह अलाव जलाकर लोगों को राहत देने का प्रयास किया है। लेकिन दिन के समय भले ही धूप निकल आती है परन्तु धूप के बाद भी शीत लहर के चलते लोगों को गलन महसूस हो रही है।
गाड़ियों पर जमी बर्फ की चादर
शहर के पुलिस पेट्रोल पंप के पीछे पुलिस लाइन में खुले में खड़ी कार पर वर्फ़ की चादर जम गई। इससे अदांजा लगाया जा सकता है कि रात का तापमान कितना नीचे गिर रहा है। ग्रामीण अंचल में भी फसलों पर बर्फ की पतली चादर दिखाई देने लगी है।
कोहरे के कोहराम
शिवपुरी जिले में कोहरे ने कोहराम जारी है शहरी क्षेत्र में विजिबिलिटी 50 मीटर की रह गई है परन्तु हाइवे पर घना कोहरा छाने लगता है इसके चलते हाईवे पर विजिबिलिटी 15 से 25 मीटर की ही सिमट कर रह जाती है। अंचल में कोहरे ने वाहनों की रफ्तार को धीमी कर दिया है।
चिकित्सक सहित कृषि वैज्ञानिक लगातार एडवाइजरी जारी कर रहे हैं चिकित्सकों का कहना है कि सर्दी के प्रभाव से बचाव के लिए गर्म कपड़ों से अपने बदन को ढक कर रखें साथ ही हो सके तो धूप निकलने के बाद ही घर से निकले। कृषि वैज्ञानिकों ने खेत में खड़ी फसलों को बचाने के लिए खेत के चारों तरफ धुंआ करने की सलाह दी है। जिससे पाले से फसलों को बचाया जा सके।

शीतलहर से बड़ा सितम: बाहनों पर जमी बर्फ की मोटी चादर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment