शिवपुरी के सुभाषपुरा में सेवड़ा गांव में एक घर में रात के अंधेरे में अज्ञात कारणों के चलते आग भड़क गई। भड़की आग की खबर जब तक ग्रहस्वामी सहित पड़ोसियों को लगी तब तक देर हो चुकी थी। आगजनी की इस घटना में पीड़ित को डेढ़ से 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
जो कपड़े पहने हैं, वही बचे, बाकी सब जलकर हुआ खाक
महिला मौसम मोगिया ने बताया कि मेरे पति की मौत कुछ वर्ष पहले हो चुकी है। मेरे चार बच्चे हैं। जैसे-तैसे मेहनत मजदूरी करके अपने बच्चों का पेट पाल रही थी। बीती रात में पड़ोस में रहने वाली अपनी बहिन के यहां बच्चों के साथ रात रुकने गई थी। इसी दौरान रात में एकाएक घर में आग भड़क गई। आग किन कारणों से लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया। लेकिन आग के कारण घर मे रखी बाइक, साइकिल जल कर खाक हो गए। इसके अतिरिक्त आगजनी की इस घटना में घर का हरेक सामान जलकर खाक हुआ है।
घर में रखी टीवी से लेकर कूलर, पहनने से लेकर ओढ़ने के कपड़े, बर्तन, घर मे रखी दस तोला चांदी सहित घर का पूरा सामान जलकर खाख हो चुका है। मौसम ने बताया कि जो कपड़े वह और उसके बच्चे पहले हुए हैं वही कपड़े शेष बचे है। बाकी सब जलकर खाख हो चुका है। मैने गांव के सरपंच,सचिव से राहत राशि दिलवाए जाने के लिए मदद की गुहार लगाई है।

अज्ञात कारण के चलते घर में भड़की आग, एक दाना तक खाने को नहीं बचा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment