Press "Enter" to skip to content

नाबालिक बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाले आरोपी को 20 साल का सश्रम कारावास / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी में नाबालिग बालक के साथ गलत काम करने वाले आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा 20 वर्ष का सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. वहीं कुल 3000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है आपको बता दें की पूरा मामला 15 जनवरी 2022 का है जहां रात्रि के 9 बजे बालक को आरोपी दिन में 4 बजे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर खेत में गायों को भगाने की कहकर ले गया था तभी रात करीब 8 बजे वापस आते समय नरवर रोड पर होटल नया बन रहा था वहाँ आरोपी ने जबरदस्ती गलत काम किया. उसके बाद आरोपी मोटरसाइकिल पर बैठा कर वापस गांव ऐरावन छोड़ गया वहीं पूरा घटनाक्रम बालक ने अपनी मां को सुनाया जिसके बाद में बालक के साथ थाने पहुंची. उन्होंने 16 जनवरी 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई. शासन की ओर से पैरवी श्रीमती प्रीति संत सहायक जिला अभियोजन अधिकारी ने की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!