Press "Enter" to skip to content

जमीन को हड़पना चाहते हैं गांव के दबंग, विरोध करने पर घर में आकर कर दी मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के कोलारस तहसील अंतर्गत ग्राम विजयपुर में रहने वाले युवक ने आज एसपी से शिकायत की है उसने बताया कि गांव के दबंग जमीन को हड़पना चाहते हैं इसी कारण से आए दिन विवाद करते रहते हैं और घर पर आकर मारपीट करते हैं. इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई. लेकिन उसे उन लोगों से भय बना रहता है. आज एसपी से न्याय की गुहार लगाई हैं.

जानकारी के अनुसार जितेंद्र लोधी पुत्र प्राण सिंह लोधी निवासी ग्राम विजयपुर तहसील कोलारस ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि वह कृषि भूमि कर अपना गुजर-बसर करता है वही गांव के राधे लोधी, अजब सिंह लोधी, धीरज सिंह लोधी भूमि को हड़पना चाहते हैं. और हड़पने के चलते आए दिन विवाद करते रहते हैं वही 19 दिसंबर को करीब 4 बजे राधे लोधी, अजब सिंह लोधी, धीरज सिंह लोधी अपनी पत्नियों एवं रिश्तेदारों के साथ घर पर आए और सामान की तोड़फोड़ शुरू कर दी मना किया तो जान से मारने की धमकी दी और धारदार हथियार निकाल लिए जिसके बाद युवक अंदर जाकर छुप गया और दरवाजे की कुंदी लगा ली जिसके बाद भी दबंग गाली गलौज करते रहे और तोड़फोड़ करते रहे दबंगो ने देख लेने की धमकी दी जिसके बाद युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. अब उसे उन लोगों से भय बना रहता है जिसके कारण एसपी से न्याय की गुहार लगाई हैं .

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!