शिवपुरी में योग के दीवाने आशीष मिश्रा ने लगातार 4 दिनों में 58 घंटे तक सूर्य नमस्कार किया। आशीष मिश्रा ने भी कीर्तिमान को रचने के लिए इंडिया रिकॉर्ड से सम्पर्क किया था लेकिन संयोग नहीं बन सका। इसके बाद भी आशीष ने अपने हौंसले को बुलंद रखा और प्रशासन से अनुमति लेकर हाड़ कपाऊ ठंड के बीच 4 दिन में 58 घंटे लगातार सूर्य नमस्कार कर योग शक्ति का प्रचार-प्रसार किया। इससे पहले हरियाणा के संदीप आर्य 36 घंटे 21 मिनट तक लगातार सूर्य नमस्कार कर रिकॉर्ड बनाया था।
जिले के कोलारस के आशीष पेशे से वकील है। 34 साल के आशीष मिश्रा पुत्र दिनेश मिश्रा ने बताया कि वह 10 सालों से योग और सूर्य नमस्कार कर रहे है। सूर्य नमस्कार करने से शरीर से कई प्रकार के विकार दूर हो जाते हैं। शरीर स्वस्थ रहता है।
आशीष मिश्रा ने बताया कि उन्होंने 1 जनवरी से 4 जनवरी तक पोलो ग्राउंड में लगातार सूर्य नमस्कार करने की स्वीकृति ली थी। उनके द्वारा 4 दिनों से लगातार सूर्य नमस्कार किया जा रहा था। इन 4 दिनों में उन्होंने 58 घंटे सूर्य नमस्कार किया है। गुजरे 58 घंटों में 6 हजार 150 बार सूर्य नमस्कार किया गया। चूंकि एक सूर्य नमस्कार में 12 योग क्रिया होती है। इसके तहत 73 हजार 800 बार योग क्रियाओं को किया गया है। 4 दिनों में वह 3 घंटे लगातार योग करते थे और बीच में कुछ घंटों का विराम लेते थे।
हरियाणा के संदीप आर्य ने 36 घंटे 21 मिनट तक सूर्य नमस्कार किया
आशीष मिश्रा ने बताया कि देश में सबसे ज्यादा हरियाणा के संदीप आर्य ने लगातार 36 घंटे 21 मिनट तक सूर्य नमस्कार का रिकॉर्ड बनाया था। वह इस रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते थे। इसलिए उन्होंने लगातार 58 घंटे तक सूर्य नमस्कार किया।

4 दिन में 58 घंटे में 6 हज़ार 150 बार सूर्य नमस्कार किया, हरियाणा के संदीप आर्य का रिकॉर्ड तोड़ा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment