शिवपुरी पुलिस ने मूर्ति चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने 2 चोरों के पास से लगभग 1 करोड़ रुपए की कीमत की 2 मूर्तियां बरामद की है।
गुना के मंदिर से चुरा लाए थे भगवान गणेश और विष्णु की मूर्ति
एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि 8 नवंबर 2022 की रात गुना जिले के जामनेर थाना के बूढ़ी बरसत मंदिर धर्मशाला से भगवान विष्णु एवं गणेश की प्रतिमा अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी। पुलिस पड़ताल में पता लगा कि उक्त दोनों मूर्ति शिवपुरी जिले के रहने वाले रमेश यादव पुत्र रामचरण यादव निवासी सूंड थाना सिरसौद एवं सिरनाम रावत पुत्र रमेश रावत निवासी गिरवानी थाना गोवर्धन द्वारा चुराई देखें और दोनों आरोपी मूर्तियों को बेचने की फिराक में लगे हुए हैं।
पुलिस को सूचना लगी थी रामहेत यादव और सिरनाम रावत मूर्तियों को बेचने के लिए ले जा रहा है। पुलिस ने तत्काल टीम बनाकर सूंड गांव पहुचकर दविश दी। पुलिस ने रामहेत को गिरफ्तार कर झिरने वाले मंदिर के पीछे से सूंड नदी से प्राचीन भगवान विष्णु की मूर्ति जप्त कर ली। पुलिस ने जब सिरनाम रावत को पकड़ना चाहा तो सिरनाम मूर्ति फेंक कर भाग खड़ा हुआ सिरनाम द्वारा फेंकी गई प्राचीन गणेश मूर्ति को भी बरामद कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि दोनों मूर्तियों की कीमत एक करोड़ रुपए के लगभग है। आरोपी रामहेत यादव को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है। सिरनाम रावत की तलाश में पुलिस में जुटी हुई है।
नींद की दवा पिलाकर पुजारी को किया था बेहोश
एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि गुना के बूढ़ी बरसात मंदिर धर्मशाला के पुजारी को उक्त दोनों के द्वारा नशे की दवा पिला कर बेहोश कर दिया गया था। इसके बाद दोनों चोर मूर्ति चुराकर भाग आए थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।

गुना से चोरी हुई 1 करोड़ कीमत की भगवान गणेश एवं विष्णु की मूर्ती शिवपुरी में मिली / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment