Press "Enter" to skip to content

सुरवाया थाना अंतर्गत युवक का मिला शव, एक पैर जंगली कुत्तों ने उखाड़ा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में सुरवाया थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी-झांसी हाईवे पर एक गड्ढे में युवक का शव कुछ ग्रामीणों द्वारा पड़ा हुआ देखा गया। शव मिलने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। मौके पर पहुंची सुरवाया थाना पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो सकी है।


हत्याकर फेंका गया शव

जानकारी के अनुसार, सुरवाया थाना क्षेत्र के नया बलारपुर की ओर जाने वाले कच्चे मार्ग पर गुरुवार को राहगीरों को एक गड्डे में जंगली कुत्ते खून से लथपथ एक युवक के शव को नोंचते दिखे शव देखते ही आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। मामले की सूचना तत्काल सुरवाया थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को देखा तो प्रथम दृष्टया ही मामला हत्या का नजर आ रहा था। लाश पर पत्थरों के निशान थे युवक की किसी ने पत्थरों से कुचलकर हत्या की है।

जंगली कुत्ते नोच ले गए शव का एक पैर

सम्भवत शव रात भर से जंगल में पड़ा हुआ था। युवक के शव को जंगली कुत्तों ने नोंच डाला जंगली कुत्ते मृतक युवक का एक पैर तक उखाड़कर खा गए। सुरवाया पुलिस थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि युवक की हत्या कर यहां फेंका है। युवक की उम्र करीब 35 वर्ष है। वह काला लोअर, लाल लेदर की जैकेट, गले में काली सफेद तोलिया पहने हुए हैं। वेशभूषा से शहरी नजर आ रहा है। शव की शिनाख्त में पुलिस जुटी हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!