शिवपुरी: नगर पालिका और ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार की शाम शहर के बाजार में एक साथ उतरकर कार्रवाई की। अस्पताल चौराहा व कोर्ट रोड़ से शुरुआत करते हुए सदर बाजार टेकरी, प्रगति बाजार, गांधी चौक और माधव चौक व कोर्ट रोड पर पहुंचकर चालानी कार्रवाई की। ट्रैफिक पुलिस ने नो पार्किंग के 10 चालान काटे। जबकि नगर पालिका ने गंदगी, अतिक्रमण व पॉलिथिन से संबंधित कुल 9 चालान काटे हैं। नगर पालिका और ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार की शाम करीब 5 बजे से बाजार में उतरकर कार्रवाई की।
ट्रैफिक थाना प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि सड़क पर नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के 500 रुपए के मान से 10 चालान काटे। यह कार्रवाई देख लोगों ने गाड़ियां हटा लीं। वहीं फल व चाट ठेले वालों को भी सड़क से हटाकर किनारे पर किया। वहीं नगर पालिका ने दुकानों के बाहर सामान रखने पर चालान काटे। आगे तानी गईं तिरपाल को हटवाया। नगर पालिका के एसआई योगेश शर्मा ने बताया कि कुल 9 चालान काटे हैं।
जिनमें अतिक्रमण, गंदगी और एक चालान पॉलिथिन को लेकर काटा है। कार्रवाई में अतिक्रमण सहायक मनीष शर्मा, सब इंजीनियर रामवीर शर्मा, राजस्व सहायक प्रवीण सहित अन्य मौजूद थे। कार्रवाई के अंत में नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा पहुंच गईं।
यह कार्रवाई जारी रहेगी
ट्रैफिक थाना प्रभारी रणवीर सिंह व नगर पालिका एसआई योगेश शर्मा का कहना है कि यह संयुक्त रूप से कार्रवाई अब आगे भी जारी रखी जाएगी। गंदगी फैलाने और दुकान के आगे सामान रखने वालों के चालान काटे जाएंगे। पहले दिन अधिकतर लोगों को आगाह करके छोड़ दिया है।

नगरपालिका, यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: अतिक्रमण हटाकर NO पार्किंग के 10 चालान काटे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment