शिवपुरी: शिवपुरी से भोपाल तक की यात्रा आपको ट्रेन से करनी है तो 6 जनवरी के बाद यह सुविधा नहीं मिलेगी। दरअसल गुना-मुंगावली के बीच ट्रैक पर इंटरलॉकिंग का काम हो रहा है। जिसकी वजह से यहां से गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनों को रद्द कर दिया है। या आंशिक निरस्त किया है। इनमें ग्वालियर भोपाल इंटरसिटी ट्रेन भी शामिल है।
रेलवे सूत्रों के अनुसार 6 जनवरी से जो ट्रेन गुना से भोपाल के लिए रद्द रहेंगी उनमें ग्वालियर भोपाल इंटरसिटी ट्रेन का नाम भी शामिल है। ऐसे में यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। गुना-बीना रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण प्रक्रिया के तहत अंतिम चरण का काम तेजी से चल रहा है और इस प्रक्रिया में गुनेरू बमोरी, मुंगावली के आसपास प्री,नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य जारी है। इस वजह से तकरीबन 15 दिन में काम पूरा होगा। अतः 6 जनवरी से लेकर 21जनवरी तक के लिए इंटरसिटी ट्रेन भोपाल तक नहीं चलेगी, यह सिर्फ ग्वालियर से गुना तक ही अपनी सेवाएं देगी।
ग्वालियर- बीना एक्सप्रेस की सुविधाएं भी सिर्फ गुना तक
शिवपुरी रेलवे स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि ग्वालियर बीना एक्सप्रेस की सुविधाएं भी 6 जनवरी से सिर्फ गुना तक ही मिलेगी। खास बात यह है कि भोपाल और बीना जाने के लिए शिवपुरी से यही ट्रेन है। जिससे यात्रियों को इस ट्रैक पर जाने- आने में 15 दिन बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

भोपाल तक शिवपुरी ट्रैन ने नहीं कर सकेंगे यात्रा, गुना तक कर सकेंगे सफर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- सीएम राइज विद्यालय में प्रभार को लेकर विवाद, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, चयनित शिक्षकों की अनदेखी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज / Shivpuri News<br>
- “सभी नियम पूरे होने पर खुली अनिल कोचिंग क्लासेस: तहसीलदार ने जांच के बाद हटाई सील, सुरक्षा मानकों का पालन करने वालों को मिली राहत” / Shivpuri News
- खेत पर घेरा, लाठियों से पीटा फिर डीजल डालकर जिंदा जलाया; जमीन विवाद में ग्रामीण की मौत / Shivpuri News
- खेत की मेड़ पटाने पर खूनी संघर्ष: कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला, एक ही परिवार के चार लोग घायल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News









Be First to Comment