शिवपुरी: नगर पालिका की कार्यशैली हमेशा विवादों में रही है इसकी मुख्य वजह जिम्मेदार अधिकारियों से लेकर चुने हुए जनप्रतिनिधियों की उदासीनता को माना जाता रहा है। नगरपालिका क्षेत्र का कचड़ा नगर पालिका के अधिकारी सहित जिम्मेदार जनप्रतिनिधि समेटे नहीं समेट पा रहे है। जबकि नगरपालिका शिवपुरी के पास बड़े क्षेत्र में फैला ट्रेंचिंग ग्राउंड है परन्तु डीजल और कामचोरी की बदौलत शहर की जनता के साथ खिलवाड़ नपा करती हुई नजर आ रही है। नपा के सफाई कर्मचारियों ने जिम्मेदार अधिकारियों की शह पर शहर के माधव चौक के पास पुराने आरटीओ ऑफिस को अस्थाई ट्रेंचिंग ग्राउण्ड बना दिया गया है। यहां दर्जनों कचड़ा गाड़ियों में भरकर शहर भर कचरा पटका जा रहा है। इसके चलते क्षेत्र में भारी दुर्गन्ध फैलने लगी है।
श्मशान घाट को भी नपा बना चुकी है ट्रेंचिंग ग्राउंड
शिवपुरी नगर पालिका के द्वारा शहर में गंदगी फेंगने के लिए पुराने आरटीओ ऑफिस को एक मात्र अस्थाई ठिकाना नहीं बनाया गया है। नपा द्वारा फतेहपुर के श्मशान घाट को भी कचरा घर बनाने का प्रयास किया गया है फतेहपुर स्थित श्मशान घाट पर नगर पालिका की कचरा गाड़ियों के द्वारा अस्थाई रूप से कचरा संग्रहित किया जा रहा है जिससे फतेहपुर क्षेत्र के रहवासीयों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि नपा ने शहर भर के कचरे को एकत्रित करने के लिए बड़ौदी क्षेत्र में ट्रेंचिंग ग्राउंड बना रखा है संभवत ट्रेंचिंग ग्राउंड शहर से दूर होने की वजह से नपा के कर्मचारियों द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है।
ट्रेंचिंग ग्राउंड लबालब
जानकारी के अनुसार नपा का ट्रेंचिंग ग्राउंड पहले से ही लबालब भरा हुआ है। इससे पहले ट्रेंचिंग ग्राउंड के बाहर कचड़ा नपा द्वारा फिकवाया जाने लगा था। बड़ोदी क्षेत्र के निवासियों के विरोध के बाद ग्राउंड के बाहर फेंके गए कचरे का समेटा गया था। कुल मिलाकर नपा शिवपुरी और शहर वासियों के लिए शहर का कचड़ा विकराल समस्या बनती जा रही हैं।इनका है कहना -नपा सीएमओ केशव सगर का कहना है कि कचड़ा फेंकने का स्थाई स्थान चिह्नित किए गए है। वार्डों से कचरा वाहन कचरा एकत्रित करके लाया जाता है इसके बाद हर रोज कचरे को डंपरों की मदद से ट्रेंचिंग ग्राउंड भेज दिया जाता है इससे समय काफी समय बच जाता है।

नगरपालिका की मनमानी: शहर में अबैध बना दिए ट्रेंचिंग ग्राउंड, डंफरो से दिन में उठता हैं कचरा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
- आनंदपुर में अनोखी तपस्या: आशाराम प्रजापति ने शरीर पर जवारे रखकर कर रहे माता भक्ति / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment