शिवपुरी: शिवपुरी के पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सेमरी में एक महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई है वहीं महिला अपने घर से जेवरात सहित 1,25000 नगदी भी ले गई है. इसकी शिकायत महिला के पति ने पिछोर थाने में दर्ज कराई है लेकिन अभी तक उसकी पत्नी का पता नहीं चला है. जिसके बाद आज एसपी से पति ने न्याय की गुहार लगाई है.
जानकारी के अनुसार जीतू प्रजापति निवासी ग्राम सेमरी थाना पिछोर ने बताया कि उसकी शादी 12 वर्ष पूर्व लक्ष्मी प्रजापति के साथ हुई थी वही लक्ष्मी प्रजापति जोधपुर राजस्थान की रहने वाली है दोनों के यहां एक लड़का और एक लड़की हुई.
इसके बाद वे हसी खुशी रह रहे थी. लेकिन 1 जनवरी 2023 को दोपहर के 12 बजे के आसपास पत्नी लक्ष्मी प्रजापति घरवालों से झगड़ा करके गाँव के नीलेश लोधी के साथ भाग गई वहीँ चांदी की बिछिया, मंगलसूत्र जेवरात सहित 1, 25000 नगदी लेकर भाग गई है. दोनों बच्चों को छोड़ गई.
जिसके बाद पति ने पिछोर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है वहीं गांव के नीलेश लोधी के साथ उसने भागने का आरोप लगाया है. जीतू प्रजापति ने बताया कि पिछोर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. लेकिन अभी तक उसका कुछ भी पता नहीं चला है जल्द से जल्द उसकी पत्नी को खोज कर उसके जेवरात नगदी 1, 25000 वापस दिलाएं जाएं.






Be First to Comment