शिवपुरी: जनवरी के शुरू होते ही सर्दी ने अपना कहर बरसाना शुरू कर दिया। शिवपुरी का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक सिमटने के आसार हैं।
तेज शीतलहर ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया। जो लोग सुबह कारणवश घर से बाहर निकल रहे उन्हें गर्म कपड़े सहित अलाव का सहारा लेना पढ़ रहा है। जिले में शीत लहर को देखते हुए जिला कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने बच्चों के स्वास्थ्य की फिक्र करते हुए कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक की चार दिनों की छुट्टियां कर दी हैं।
लगातार लुढकता जा रहा पारा
जनवरी की 1 तारीख से बिगड़ा मौसम बिगड़ता ही जा रहा है दिन पर दिन पारे में गिरावट देखी जा रही है। मंगलवार की अपेक्षा आज बुधवार के सर्दी का प्रकोप और अधिक देखा गया है। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को और अधिक घना कोहरा अंचल में छाया हुआ है।
बुधवार की सुबह 9 बजे भी कोहरा ने हटने का नाम नहीं लिया है। आज के हालात यह है कि सड़कों पर विजिबिलिटी महज 50 मीटर की रह गई। मौसम विभाग की माने तो आगामी चार से पांच दिन तक मौसम इसी प्रकार के रहने वाला है।
फसल सहित मरीजों को बरतनी होगी सावधानी
कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए डॉक्टर्स ने भी अधिक से अधिक गर्म कपड़े पहनकर घर से निकलने सलाह दी है। साथ ही जिन लोग बीपी की समस्या से जूझ रहे हैं उन्हें भी धूप निकलने के बाद ही घर से निकलने सलाह दी है। पाले और कड़कड़ाती सर्दी से फसल के खराब होने की सम्भावना बनी हुई है। कृषि वैज्ञानिक के अनुसार खेत के किसानों को दुआ करके रखना चाहिए जिससे फसलों को पाले से बचाया जा सके।

शिवपुरी में 5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, कोहरे से सड़क की विजिबिलिटी 50 मीटर रही / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- सीएम राइज विद्यालय में प्रभार को लेकर विवाद, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, चयनित शिक्षकों की अनदेखी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज / Shivpuri News<br>
- “सभी नियम पूरे होने पर खुली अनिल कोचिंग क्लासेस: तहसीलदार ने जांच के बाद हटाई सील, सुरक्षा मानकों का पालन करने वालों को मिली राहत” / Shivpuri News
- खेत पर घेरा, लाठियों से पीटा फिर डीजल डालकर जिंदा जलाया; जमीन विवाद में ग्रामीण की मौत / Shivpuri News
- खेत की मेड़ पटाने पर खूनी संघर्ष: कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला, एक ही परिवार के चार लोग घायल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News









Be First to Comment