शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के खोदा गांव में खेत पर रखवाली कर रहे एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल को उपचार के लिए पहले शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे ग्वालियर बेहतर उपचार के लिए ग्वालियर रैफर कर दिया।
खोदा निवासी विक्रम रावत (23) ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई संतोष रावत (18) के साथ बीती रात खेत पर बोरवेल की मोटर को बंद करने गया था। इसी दौरान अंधेरे में खेत में खड़ी सरसों से तेज धमाके आवाज आई। उन्हें लगा कि किसी ने पटाखे को चलाया। लेकिन देखा तो संतोष के पैर से खून बहने लगा था। संतोष को बंदूक की गोली के छर्रे लगे थे। तत्काल फोन पर इसकी पर सूचना परिजनों को दी थी। खेत पर पहुचे परिजनों ने आस-पास तलाश किया तो कोई भी नहीं मिला। इसकी शिकायत बैराड़ थाने में दर्ज कराई है। गोली लगने के बाद घायल हुए संतोष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से संतोष को ग्वालियर रैफर कर दिया।
दो दिन पहले हो चुकी थी खेत पर चोरी
विक्रम ने बताया कि विक्रम रावत का किसी से विवाद नहीं था। 2 दिन पहले खेत से बोरबेल का स्टार्टर सहित पानी की लेजम चोरी हो चुकी थी इसी के चलते खेत पर फिर चोरी की वारदात न इसके लिए देखने जाना भी पड़ रहा था। संभवत गोली चलाने वाले चोरी के इरादे आए अज्ञात लोग हो सकते हैं।
बैराड़ थाना में पदस्थ एसआई अरविंद सिंह चौहान का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घायल युवक का उपचार ग्वालियर के अस्पताल में जारी है। बयान लेने के बाद मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

खेत पर रखवाली कर रहे युवक को मारी गोली, घायल को ग्वालियर रैफर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment