शिवपुरी: नए साल से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। लगातार बढ़ रही ठंड और कोहरे को देखते हुए कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने पहली से लेकर 8वीं तक संचालित सभी शासकीय, अर्द्ध शासकीय और निजी स्कूलों के लिए 4 जनवरी से लेकर 7 जनवरी तक अवकाश घोषित करने का आदेश जारी किया है।
कलेक्टर का कहना है कि इस हफ्ते के अंत तक का अवकाश घोषित किया गया है। अगर मौसम में सुधार होता है तो स्कूल पहले की तरह खोले जाएंगे और अगर मौसम में सुधार नहीं हुआ तो अवकाश की अवधि को बढ़ाया भी जा सकता है।
लगातार गिर रहा है पारा
गौरतलब है कि साल के पहले दिन से ही शिवपुरी में एकाएक पारे में गिरावट देखी जाने लगी थी। शिवपुरी जिले का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच चुका है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 24 डिग्री पर सिमट कर रह गया है। रात से ही जिले भर में कोहरा छाने लगता है। सुबह तक शिवपुरी जिला कोहरे की चादर में लिपटा रहता है। मौसम विभाग की माने तो आगामी कुछ दिनों में तापमान में और भी गिरावट देखी जा सकती है।

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने शीतलहर को देखते हुए 7 जनवरी तक की छुट्टी घोषित / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- सीएम राइज विद्यालय में प्रभार को लेकर विवाद, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, चयनित शिक्षकों की अनदेखी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज / Shivpuri News<br>
- “सभी नियम पूरे होने पर खुली अनिल कोचिंग क्लासेस: तहसीलदार ने जांच के बाद हटाई सील, सुरक्षा मानकों का पालन करने वालों को मिली राहत” / Shivpuri News
- खेत पर घेरा, लाठियों से पीटा फिर डीजल डालकर जिंदा जलाया; जमीन विवाद में ग्रामीण की मौत / Shivpuri News
- खेत की मेड़ पटाने पर खूनी संघर्ष: कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला, एक ही परिवार के चार लोग घायल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News









Be First to Comment