Press "Enter" to skip to content

परिच्छा के सहायक सेक्रेटरी हेमंत गोस्वामी ने तीसरी किस्त के 40000 रुपए महिला से छुड़ाए, महिला ने की कलेक्टर से शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के ग्राम परिच्छा की रहने वाली महिला ने आज कलेक्टर से शिकायत की हैं, कि उसके ग्राम परिच्छा के सहायक सेक्रेटरी ने उसके तीसरी किस्त के प्रधानमंत्री आवास योजना के 40 हज़ार रुपए छुड़ा लिए हैं वहीं उसके सहयोगियों से झूठे कथन भी दिला लिए हैं.

जानकारी के अनुसार नारायणी पत्नी स्वर्गीय प्रभु दयाल शिवहरे निवासी ग्राम परिच्छा ने कलेक्टर को शिकायत करते हुए बताया कि उसकी प्रधानमंत्री आवास योजना कुटीर की तीसरी किस्त 40000 रुपए आ गई थी वहीं सहायक सेक्रेटरी हेमंत गोस्वामी के द्वारा यह कहकर कि यह तेरे पैसे नहीं है दूसरी नारायणी के हैं और एक बार 30000, एक बार 10000 निकलवा लिए और छुड़ा लिए जिसके बाद सहायक सेकेट्री गाली गलौज करने लगा महिला ने विरोध किया तो उसके साथ अभद्रता पूर्वक व्यवहार करने लगा और ग्राम सेक्रेटरी हेमंत गोस्वामी ने सहयोगियों को 100 रुपए देकर महिला के विरुद्ध झूठे कथन दिलवाए. महिला ने कलेक्टर से कुटीर के पैसे वापस दिलवाने की गुहार लगाई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!