शिवपुरी: जिले में लगातार स्मैक का चलन युवाओं में बढ़ता ही जा रहा है। शहर के कई युवा स्मैक की पूरी तरह से गिरफ्त में आ चुके हैं। बीती रात भी एक युवक की मौत स्मैक के नशे के चलते हो गई। जानकारी के अनुसार, शहर के देहात थाना क्षेत्र के पीएसक्यू लाइन का रहने वाला 17 साल का सलमान खान स्मैक का शौकीन हो चुका था। बीती शाम सलमान की तबियत बिगड़ गई। परिजन सलमान को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। जहां से सलमान को मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया था। उपचार के दौरान सलमान ने दम तोड़ दिया।
सलमान के पिता इकबाल ने बताया कि उनका बेटा सलमान गलत संगत में पड़कर स्मैक का नशा करने लगा था। सलमान को कई बार समझाया था कि स्मैक एक दिन उसकी जान लेकर छोड़ेगी। लेकिन सलमान स्मैक की पूरी तरह से गिरफ्त में था। सलमान के संपर्क में ऐसे लोग थे, जो उसे स्मैक उपलब्ध करा देते थे। फिर वहीं हुआ जिसका डर उन्हें था, स्मैक ने उसके बेटे की जान ले ली।
गौरतलब है कि देहात थाना क्षेत्र में स्मैक का चलन युवाओं में सबसे ज्यादा है। अबतक कई वीडियो स्मैकियों के स्मैक लेते हुए जारी हो चुके हैं। जिसमें युवा सहित युवतियां स्मैक का डोज लेते हुए दिखाई दिए हैं। स्मैक के कारण शिवपुरी में मौत का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई युवा स्मैक के नशे के आदि होने के बाद अपनी जान गवा चुके हैं।

स्मैक के नशे ने ली 17 साल के बालक की मौत, पिता ने कई बार रोका / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment