शिवपुरी: भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अजय गौतम ने आज एडवोकेट्स जितेन्द्र समाधिया, बहादुर सिंह रावत, संत कुमार रावत के साथ कोलारस का दौरा कर अभिभाषक परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उनसे संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की साथ ही पार्टी की आगामी कार्य योजना के विषय में भी चर्चा की।
इस अवसर पर कोलारस अभिभाषक संघ के अध्यक्ष घूमन सिंह दांगी एड0, सचिव मनीष दरबारी एड0, नरेंद्र शर्मा एड0, सुरजीत सिंह एड0, विवेक अग्रवाल एड0, अजय सिंह रावत एड0 आदि ने गर्मजोशी से जिला संयोजक श्री गौतम का स्वागत किया।






Be First to Comment