शिवपुरी में बीते साल 108 एम्बुलेंस की कई लापरवाही सामने आई थी। जहां 108 एम्बुलेंस के समय पर नहीं पहुंचने से जच्चा-बच्चा की जान आफत में पड़ गई। आज नए साल की शुरुआत के दिन ही 108 एम्बुलेंस के चलते जच्चा-बच्चा की जान आफत में पड़ गई। आज समय पर एम्बुलेंस नहीं पहुंचने के चलते एक महिला ने निजी वाहन में ही नवजात को जन्म दे दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दअरसल, पिछोर तहसील के चंदावली गांव की रहने वाली देवंती जाटव पत्नी दिनेश जाटव को प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजनो ने देवंती को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराने के लिए तत्काल 108 एम्बुलेंस से मदद मांगी, जब कई घंटे तक एम्बुलेंस गर्भवती महिला को लेने चंदावली गांव नहीं पहुंची तो परिजनों को विकल्प तलाशने को मजबूर होना।
किराए की गाड़ी करनी पड़ी
गर्भवती महिला की सास ने बताया कि आज दोपहर उसकी बहू देवंती को प्रसव पीड़ा उठने लगी थी। बहू का सुरक्षित प्रसव कराने के लिए अस्पताल में भर्ती कराना जरूरी था। इसके लिए 108 एंबुलेंस को कई फ़ोन लगाए लेकिन घंटो बीत जाने के बाद भी एम्बुलेंस बहू को लेने गांव नहीं पहुची। इसके बाद सभी ने किराए की गाड़ी कर बहू को अस्पताल पहुंचाने का फैसला लिया।
बुलेरो में जन्मा नवजात
गर्भवती महिला देवंती की सास ने बताया कि वह बुलेरो में अपनी बहू को लेकर जिला अस्पताल आ रहे थे। इसी दौरान शहर में दाखिल होने से पहले करवला के पास बहू के एकाएक प्रसव पीड़ा तेज हो गई और बहू ने एक नवजात बालक को बुलेरो में ही जन्म दे दिया। इसके बाद बहू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

समय पर नहीं पहुंची 108 एम्बुलेंस, महिला ने निजी बाहन बोलेरो में दिया बच्चे को जन्म / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment