शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र के शारदा सॉल्वेंट के पास फोरलेन पर बीती रात एक एलपीजी सिलेंडर से भरा ट्रक गाय बचाने के फेर में बेकाबू होकर बीच सड़क पर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक सहित क्लीनर घायल हो गए। जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गाय के सामने आने से हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार बीती रात एक ट्रक क्रमांक एमपी 06 एचसी 2785 गुना से एलपीजी सिलेण्डर भरकर रामपुर के लिए निकला था। इसी दौरान सारदा सॉल्वेंट के पास ट्रक के सामने अचानक से गाय आ गई। गाय बचाने को फेर में एलपीजी सिलेंडर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे के बाद सिलेंडर सड़क पर बिखर गए। ट्रक का ड्राइवर नशे की हालात में बताया गया था। मौके पर अन्य वाहन चालकों ने सड़क पर बिखरे पड़े एलपीजी गैस के सिलेंडरों को सड़क से हटाया और इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक और क्लीनर को अस्पताल में पहुंचा कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

गाय के सामने आने से LPG गैस से भरा ट्रक पलटा, सड़क पर सिलेंडर बिखरे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment