शिवपुरी: रन्नौद थाना पुलिस ने शराब से भरी XUV कार को पकड़ा है। जिसमें 21 पेटी लाल मसाले की देशी शराब सहित 2 पेटी प्लेन देशी शराब की बरामद की है। पुलिस ने 2 आरोपी सहित कार को बरामद कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रन्नौद थाना प्रभारी अमित चतुर्वेदी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक काली रंग का एक्सयूवी वाहन से शराब की तस्करी की जा रही है। शराब से भरा उक्त वाहन बीरा से करौदीं की ओर जा रहा है। पुलिस ने जब मोहम्मदपुर पर चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों की चेकिंग की तो काले कलर का एक्सयूवी वाहन आता हुआ दिखाई दिया जिसे रोकने का प्रयास किया परंतु वाहन अकाझिरी की ओर भाग निकला पुलिस ने अपने वाहन से पीछा कर शराब से भरे वाहन को करौदी के साथ के स्कूल के पास पकड़ लिया। वाहन को चेक किया तो उसमें शराब की पेटियां लदी हुई थी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो एक ने अपना नाम अजय पुत्र जय किशन राय उम्र 24 वर्ष निवासी कोटा वीरा थाना भौती का होना बताया। दूसरे आरोपी में अपना नाम अखिलेश पुत्र मुंशीराम उम्र 20 वर्ष निवासी कोटा भीरा थाना भौती का होना बताएगा। पुलिस ने आरोपियों के पास से 21 लाल मसाले की शराब की पेटी और दो प्लेन शराब की पेटी के साथ एसयूवी वाहन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

XUV कार से कर रहे थे शराब की तस्करी, 23 पेटी की जप्त / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment