Press "Enter" to skip to content

सरपंच पति ने लिया हरिजन आदिवासी बच्चों को शिक्षित करने का संकल्प / Shivpuri News

प्राथमिक शिक्षा का किया शुभारंभ एवं 90 बच्चों ने लिया प्रवेश

बदरवास: कोलारस विधानसभा के ग्राम पंचायत इंदार की सरपंच श्रीमती गणेशी बाई परिहार के पति रामसेवक परिहार गौ रक्षक प्रमुख ने गरीबी की वजह से शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षित करने का संकल्प लिया है। इसी तारतम्य में ग्राम इंदार में निशुल्क विद्यालय शुभारंभ किया गया ग्राम पंचायत इंदार में सरपंच व बजरंगदल के जिला सह गौ रक्षा प्रमुख- रामसेवक परिहार द्वारा आदिवासी बस्ती में आदिवासीयों के बच्चों को निशुल्क ट्यूशन पढ़ाने का बीड़ा उठाया है वहीं शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित समाजसेवक शिक्षक वीरेन्द्र सिंह रघुवंशी, शिक्षक नीरेन्द्र सिंह रघुवंशी, केशवसिंह रघुवंशी,महेन्द्र सिंह रघुवंशी, पंचायत सहायक सचिव अवधेश रघुवंशी एवं रामसेवक परिहार द्वारा बच्चों को पेन-कांपी का वितरण किया गया मुनेश गोस्वामी प्रतिदिन आदिवासी बस्ती में पहुंचकर बच्चों को पढ़ाया करेंगे रामसेवक ने बताया कि,गरीबी से ग्रस्त आदिवासी माता-पिता अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए सक्षम न होने के कारण विशेष कदम नहीं उठा पाते हैं और विवशतापूर्ण पढ़ाई करने की उम्र में ही मजदूरी करने लगते हैं जिसके कारण बच्चों का बौद्धिक, मानसिक एवं शारीरिक विकास ठीक से नहीं हो पाता है और शिक्षा प्राप्त न कर पाने के कारण शासकीय नौकरी से वंचित रह जाते हैं इस कारण अत्याधिक आदिवासी लोग शासन की योजनाओं के मोहताज बन जाते हैं इस पिछड़े पन को दूर करने के उद्देश्य से बच्चों को शिक्षित करने के लिए आत्मनिर्भर बनाने के लिए निशुल्क कोचिंग पढ़ाने का संकल्प लिया है वही गांव का बच्चा-बच्चा शिक्षा प्राप्त करेगा तो गांव के साथ देश भी प्रगति के शिखर पर पहुंचेगा इस संकल्प को पूरा करने के लिए आदिवासी भाईयों से अति विशेष आग्रह है कि मात्र अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए बस्ती में चिन्हित स्थान पर भेजने का सहयोग करे.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!