Press "Enter" to skip to content

क्षेत्र में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना मेरी पहली प्राथमिकता: कामता लोधी / Shivpuri News

ग्राम पंचायत आगरा के सडक किनारे हुआ पेयजल नलकूप खनन, निकला पर्याप्त पानी

शिवपुरी जिले की वार्ड क्रमांक 14 से जिला पंचायत सदस्य कामता- रघुवीर सिंह लोधी के अपने क्षेत्र के ग्राम आगरा, रखौरा राजापुर, पटसैरा, आदिवासी बस्ती आगरा, भगवा, दुर्गापुर आदि ग्रामों में पेयजल की समस्या का निराकरण कराते हुए पेयजल हेतु नलकूप खनन का सर्वे कराकर पाइपलाइन और पानी की टंकी निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया है, आपको बता दें कि श्रीमती लोधी के ने कहा है कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र के सभी ग्रामों के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो यह मेरी पहली प्राथमिकता है और मैने अपने जिला पंचायत प्रशासन शिवपुरी एवं पीएचई विभाग पिछोर का ध्यान इस ओर आकर्षित किया जिसका परिणाम है कि उक्त ग्रामों में सर्वे के साथ ही नलकूप खनन के कार्य प्रारंभ भी हो गए हैं, शीघ्र ही जिन ग्रामों में पेयजल की समस्या है वहाँ नलजल योजना स्वीकृत कराने का प्रयास कर रहे हैं और जहाँ पूर्व से नलजल योजना स्वीकृत हैं उन्हें पूर्ण कराने के प्रयास संबंधित अधिकारियों से मिलकर करा रहे हैं, उक्त दोनों पंचायतों में नलजल योजना स्वीकृत होने से लोगों में भारी खुशी देखी जा रही है, नलकूप खनन का निरीक्षण और सर्वे कार्य भी जिला पंचायत सदस्य अपनी उपस्थिति में करा रहीं हैं जो अन्य महिला जनप्रतिनिधियों के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत कर रहीं हैं, श्रीमती लोधी की इस प्रकार की सक्रियता से लगता है कि महिलाएं ठान लें तो पुरुष जनप्रतिनिधियों से कहीं पीछे नहीं रह सकतीं, क्षेत्र के विकास के लिए ऐसे लगनशील जनप्रतिनिधि की आवश्यकता है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!