Press "Enter" to skip to content

गोल्डन गर्ल मुस्कान शेख ने किये गरीबों में कंबल व फल वितरण / Shivpuri News

शिवपुरी: यूनिवर्सल ह्यूमन राइट काउंसिल मध्य प्रदेश की टीम द्वारा जिला अध्यक्ष तारिक सिद्दीकी साहब के जन्मदिन की खुशी में एवं मुस्कान शेख के विश्व विजेता बनकर 4 गोल्ड मेडल हासिल करने की खुशी में ग्राम मझैरा में जरूरतमंदों एवं गरीब आदिवासियों में फल एवं कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यूनिवर्सल ह्यूमन राइट काउंसिल प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद दारा खान ने बताया कि यूनिवर्सल ह्यूमन राइट काउंसिल समय-समय पर ऐसे प्रोग्राम आयोजित करता रहता है जिसमें गरीब और बेसहारा लोगों की मदद हो सके और उनके जरूरत के सामान उन तक पहुंचाए जा सके जैसे कोरोना काल के समय पर भी यूनिवर्सल ह्यूमन राइट काउंसिल ने फ्री ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की थी और जरूरतमंदों को फल एवं भोजन आदि का वितरण किया । और कई प्रोग्रामों में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कई फलदार वृक्ष लगाए गए और पर्यावरण का संरक्षण का समय-समय पर प्रचार प्रसार यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल द्वारा किया गया। महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण की ओर संगठन हमेशा प्रयासरत रहा है। मेरी बेटी मुस्कान का देश के लिए 4 गोल्ड मेडल जीतना और विश्व में नंबर वन बनना । हमारे प्रयासों का महिला सशक्तिकरण की दिशा में हमारा पहला कदम है । अभी तो देश की बेटियों को बहुत आगे जाना है और पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन करना है। देश की कोई भी बेटी अगर हम से मदद चाहती है तो हम हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे।

ग्राम मझैरा की सरपंच मुन्नी आदिवासी ने भी गांव की बेटी के विश्व विजेता बनने की खुशी को जाहिर किया और सभी ग्रामवासी इस उपलब्धि पर हर्षोल्लास से खुशियां मना रहे हैं जिस दिन से गांव की बेटी ने दुनिया में हिंदुस्तान का नाम रोशन किया है और हमारे छोटे से गांव मझैरा का नाम रोशन किया है हम सब बहुत खुश हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!