Press "Enter" to skip to content

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की माँगे पूरी नहीं होने पर शहर में निकाली संविदा नीति की अर्थी / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी शहर में 15 दिसंबर से संविदा स्वास्थ्य कर्मी दो सूत्रीय माँगो को लेकर हड़ताल पर है,संविदा स्वास्थ्य कर्मी नियमितीकरण एवं नियमित कर्मचारियों को 90 प्रतिशत मानदेय दिए जाने की मांग कर रहे हैं। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की मांग पूरी नहीं होने पर माधव चौक से होते हुए अस्पताल चौराहे तक संविदा नीति की अर्थी निकाली गई जिसमें अस्पताल चौराहे पर संविदा नीति की अर्थी को जलाया गया।

गौरतलब है कि पूरे मध्यप्रदेश में संविदा स्वास्थ्य कर्मी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं इसी कड़ी में शिवपुरी में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने संविदा नीति की अर्थी बनाकर शहर के मुख्य चौराहों से निकालते हुए अस्पताल चौराहे पर अर्थी को जलाया गया ….. आगे संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि प्रदेश में संविदा नीति 2018 में लाई गई थी लेकिन उसको सरकार द्वारा अभी तक लागू नहीं किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!