शिवपुरी के नरवर कस्बे में आज प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाओ मुहिम को चलाया गया। इस मुहिम के तहत नरवर कस्बे तमाम अतिक्रमण कर लगाई गई अस्थाई दुकानों और स्थाई दुकानों के सामने से अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
जानकारी के अनुसार आज नगर परिषद नरवर प्रशासन और राजस्व विभाग कि संयुक्त दल द्वारा नरवर कस्बे में अतिक्रमण हटाओ तबाही को अंजाम दिया गया। इस बीच भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। आज सबसे पहले प्रशासन जेसीबी लेकर नरवर कस्बे के लोड़ी माता मंदिर के चौराहे पर पहुंचा। जहां ट्रस्ट की दुकान के आगे दर्जनों दुकानदारों ने अतिक्रमण कर के रखा हुआ था।
इस अतिक्रमण को प्रशासन ने आज मुक्त करा लिया। इसके अतिरिक्त नरवर कस्बे की कृषि उपज मंडी के सामने नहर पर सिंचाई विभाग की जमीन पर अतिक्रमणकारियों के द्वारा कब्जा कर लिया गया था। प्रशासन ने लगभग एक दर्जन अस्थाई दुकानों को हटाकर सिंचाई विभाग की जमीन को मुक्त करा लिया। इसके अतिरिक्त एक अतिक्रामक के द्वारा लाखों रुपए की जमीन पर मकान बनाकर खेती की जा रही थी। उक्त जमीन को भी प्रशासन के द्वारा मुक्त करा लिया गया। नरवर तहसीलदार विजय शर्मा का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
कांग्रेस ने लगाए आरोप
नरवर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष कल्लूराम कुशवाह ने प्रशासन पर मनमर्जी से कार्रवाई के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष का कहना है कि प्रशासन ने गरीबों की झोपड़ियों को तोड़ दिया है लेकिन जिन अमीरों के मकान अतिक्रमण बने हुए हैं और पर कोई भी कार्रवाई नहीं की है।

बीच बाजार में गरजी JCB, कांग्रेस ने लगाए प्रशासन पर मनमानी के आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment