शिवपुरी के 18वीं बटालियन के पास हाईवे किनारे खुले में पड़ी हुई मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिका राहगिरों द्वारा देखी गई। इसके फ़ोटो खींच कर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिए गए। जबकि मध्यप्रदेश की बोर्ड परीक्षाओं में उपयोग में लाई जाने वाली यह उत्तर पुस्तिका बेहद संवेदनशील और गोपनीय मानी जाती हैं।
जानकारी के अनुसार शिवपुरी शहर से सटे हुए 18वीं बटालियन के पास एक राहगीर विक्रम सोलखिया द्वारा कुछ उत्तर पुस्तिका हवा में उड़ती देखी गईं। जब उत्तर पुस्तिका को गौर से देखा गया उत्तर पुत्र काउंटर ना केवल माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल अंकित था बल्कि हाईस्कूल का परीक्षा केंद्र के कोड के साथ साथ सील भी लगी हुई थी।
इसके अतिरिक्त उत्तर पुस्तिका ऊपर नवंबर 2021 की तारीख बिजली हुई थी। दरअसल बोर्ड की पुस्तिका पर जिले का नाम नहीं डाला जाता है इसकी जगह बोर्ड के द्वारा परीक्षा केंद्र के नंबर उपयोग में लाए जाते हैं इसी क्रम में उक्त उत्तर पुस्तिकाओं में 651015 और 652115 कोड अंकित मिला है।
उक्त कोड किस जिले के परीक्षा केंद्र का है यह जांच का विषय है कि गोपनीय रहने वाली यह उत्तर पुस्तिका है स्ट्रॉन्ग रूम से किसके द्वारा बाहर लाईं गईं जबकि उक्त उत्तर पुस्तिकाओं को लंबे समय तक स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाता है। फिलहाल 18वीं बटालियन के पास हाईवे पर मिली उड़ती मिली उत्तर पुस्तिका चर्चा का विषय बना हुआ है साथ ही इसकी फ़ोटो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौर का कहना है कि उक्त उत्तर पुस्तिकाओं में जिन सेंटरों के नंबर अंकित है उक्त सेंटर शिवपुरी जिले के नहीं है। हालांकि विभाग में इसकी सूचना दी गई है।

हाईवे पर उड़ती मिली बोर्ड की उत्तर पुस्तिका, DEO बोलें शिवपुरी की नहीं हैं / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment