शिवपुरी: फिजिकल थाना क्षेत्र के सिधेश्वर मेला ग्राउंड पर आज सुबह एक युवती ने शराब के नशे में धुत होकर हाई वॉल्टेज ड्रामा कर दिया। शराब के धुत्त युवती को पहले सिधेश्वर ग्राउंड में अचेत अवस्था में पड़े हुए कुछ लोगों ने देखा था। युवती के पास शराब की खाली बोतल पड़ी हुई थी।
युवती के अचेत अवस्था में मिलने की खबर क्षेत्र में फैली तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ ही देर में शराब के नशे में युवती झूमते हुए हंगामा करने लगी। युवती के हंगामे की सूचना मिलते फिजिकल थाना पुलिस ने युवती से पूछताछ की तो शराब के नशे में युवती कुछ नहीं बता पाई। पुलिस युवती को थाने ले आई।
गोवा की रहने वाली है युवती, न्यू ईयर के इवेंट करने शिवपुरी आई थी
जानकारी के अनुसार युवती गोवा की रहने वाली है शिवपुरी अपने बॉयफ्रेंड के बुलावे पर आई थी युवती को न्यू ईयर पार्टी के इवेंट के लिए बॉयफ्रेंड ने बुलाया था। हालांकि इवेंट किस जगह और किस प्रकार का होना था यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका था। पुलिस पड़ताल में पता चला कि युवती के बॉयफ्रेंड ने थाना क्षेत्र के काली माता मंदिर के पास एक घर में किराए का कमरा लेकर रख रखा था।
शिवपुरी वाला दूसरा बॉयफ्रेंड
युवती ने अपने दोनों हाथों पर दो अलग अलग नाम लिख रखे थे। गोवा की रहने वाली युवती ने बताया कि एक हाथ पर पहले वाले बॉयफ्रेंड का नाम लिख रखा है दूसरे हाथ पर शिवपुरी के रहने वाले बॉयफ्रेंड का नाम लिख रखा है। दोनों की मुलाकात मुंबई में हुई थी। युवती ने बताया कि वह हाई प्रोफाइल इवेंट में होस्टिंग और एंकरिंग का काम करती है। बॉयफ्रेंड के कहने पर वह गोवा से शिवपुरी आई थी।
बॉयफ्रेंड बोला शराब की है शौकीन
युवती के बॉयफ्रेंड का कहना है कि गोआ में शराब पीना आम बात है युवती की अधिक शराब पीने की लत गोवा में पड़ी थी। युवती को इंदौर-मुंबई इवेंट के शामिल होने जाना था परन्तु डेट फिक्स नहीं हो सकी थी इसी लिए वह कुछ दिन के लिए शिवपुरी रुक गई थी। वह दोनों दोस्त हैं इसी लिए शिवपुरी में एक किराए का कमरा रहने दिला दिया था।
इनका कहना हैं
फिजिकल थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौर का कहना है कि युवती शराब के नशे में मिली थी किसी प्रकार कोई हंगामा नहीं किया। युवती के परिचित युवक और युवती के लिखित बयान लेकर छोड़ दिया है। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में बिना थाने में सूचना दिए किराए का कमरा देने वाली महिला को भी हिदायत दी गई है।

गोवा की GF का शिवपुरी में हाईवोल्टेज ड्रामा, BF से झगड़ा होने पर शराब के नशे में किया हंगामा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment