Press "Enter" to skip to content

पोहरी में एक ही रात दो घरों में लाखों की चोरी,सोने चांदी के आभूषण सहित नकदी ले उड़े चोर

फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वायड की टीम के साथ जांच में जुटी पुलिस

पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के कटरा मौहल्ला में सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात चोरों ने दो अलग-अलग घरों में लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण सहित नकदी चोरी की घटना को अंजाम दिया है।चोरों ने कटरा मोहल्ला निवासी शासकीय कर्मचारी रवि शंकर शर्मा के घर को निशाना बनाते हुए
ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषण और ₹40000 नगदी पर हाथ साफ कर दिया। वहीं चोरी की दूसरी वारदात रवि शंकर शर्मा के सामने रहने वाले रिटायर्ड फॉरेस्ट कर्मचारी के भाई गणेश गुप्ता के यहां हुई चोरों ने यहां से अलमारी में रखे सोने चांदी के गहने पार कर दिए। दोनों घरों से चोर करीब 8 से ₹900000 कीमत का सामान समेट कर ले गए।
सुबह होने पर चोरी की घटना का जैसे ही परिजनों को पता लगा उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुला कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!