Press "Enter" to skip to content

ड्राइवर की नींद लगने से ट्रक पलटा, ड्राइवर क्लीनर की हुई मौत, 2 घंटे तक फसे रहे / Shivpuri News

शिवपुरी: बदरवास थाना क्षेत्र के चितौरा गांव के पास एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर सहित क्लीनर की मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी.

जानकारी के अनुसार, गुना से शिवपुरी की ओर सोयाबीन पीडीओसी से भरा हुआ ट्रक बदरवास थाना क्षेत्र के चितारा गांव से फोरलेन हाइवे से होकर गुजर रहा था। इसी दौरान ड्राइवर को नींद का झोंका गया। इसके बाद ट्रक रेलिंग को तोड़ता हुआ सड़क किनारे पलट गया। ट्रक के कैबिन में ड्राइवर सहित क्लीनर बुरी तरीके से फंस गए राहगीरों और पुलिस की मदद से करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद ड्राइवर और क्लीनर को बाहर निकाला जा सका। दोनों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ड्राइवर और क्लीनर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक चालक मुनीम पुत्र कोमल यादव उम्र 36 वर्ष राघवेंद्र यादव पुत्र गोपाल यादव उम्र 30 वर्ष ग्राम सिरोना थाना चिरगांव उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे। बदरवास थाना पुलिस ने ड्राइवर और क्लीनर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!