शिवपुरी: शहर के झांसी तिराहा से हवाई पट्टी तक 2.40 किमी तक सड़क चौड़ीकरण का काम चार साल में भी पूरा नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री के दौरे की भनक लगते ही ठेकेदार ने आनन फानन में काम चालू कर दिया। कार्यक्रम मंच से पीडब्ल्यूडी ईई ने जनवरी तक सड़क निर्माण का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से वादा भी कर दिया। सीएम के पीठ फेरते ही ठेकेदार ने फिर काम बंद कर दिया है। शहरवासियों की समस्या पहले की तरह बरकरार है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 16 दिसंबर 2022 को शिवपुरी दौरे पर आए थे।
पोलो ग्राउंड में कार्यक्रम के दौरान मंच से सीएम चौहान ने पीडब्ल्यूडी ईई धर्मेंद्र सिंह यादव को बुलवाकर पूछा था कि झांसी तिराहा से हवाई पट्टी तक सड़क निर्माण पूरा क्यों नहीं हो पा रहा है। सीएम ने पूछा था कि सड़क कब तक बनाकर दे दोगे। पीडब्ल्यूडी ईई यादव ने जनवरी 2023 तक सड़क बनाकर देने का वादा भी कर दिया था। सीएम के हस्तक्षेप से शहर की जनता को सड़क निर्माण पूरा होने की आस बंधी, लेकिन ठेकेदार ने वापस काम बंद कर दिया है। इसे लेकर जनता की नाराजगी सरकार के प्रति भी बढ़ रही है।
खुद सरकार के हस्तक्षेप के बाद भी सड़क नहीं बनने से आमजन में खासी नाराजगी है। बता दें कि सीएम के दाैरे की खबर लगते ही ठेकेदार ने आनन फानन में मशीनें उतार दीं और करीब एक किमी में कच्च डामर भी करा दिया। उसके बाद से आगे ज्यादा कुछ काम नहीं हुआ है।
एक किमी में कच्चा डामर
झांसी तिराहा से काली माता मंदिर के आगे तक गड्ढे यथावत हैं। गोविंद नगर के सामने गिट्टी व मुरम का काम करके छोड़ दिया है। जवाहर कॉलोनी के सामने भी बेस बनाकर छोड़ा है। भूमिया बाबा मंदिर के आगे से हवाई पट्टी तक डिवाइडर बन चुके हैं। यहीं से करीब 1 किमी में कच्ची डामर करके छोड़ दिया है। इस सड़क का साल 2019 में ग्वालियर की फर्म पीतांबरा आइडिया कंस्ट्रक्शन से एग्रीमेंट हुआ था।
बिल भुगतान पर अधिकारी व ठेकेदार में खींचतान
16 दिसंबर को भरे मंच से जिस अंदाज में सवाल-जवाब हुए, उससे यह सड़क अब प्रदेश के मुखिया की प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। अब सड़क का काम 1.50 करोड़ के बिल भुगतान पर आकर अटक गया है। ठेकेदार और अधिकारियों के बीच खींचतान चल रही है। जबकि जनता को परेशानी के दौर से गुजर रही है।
समस्या कहां आ रही है, इसे लेकर हम ठेकेदार से बातचीत करेंगे
“मुख्यमंत्री के दौरे के वक्त डामरीकरण का कुछ कार्य हो चुका है। समस्या कहां आ रही है, इसे लेकर हम ठेकेदार से बातचीत करेंगे। हर हाल में सड़क का काम पूरा कराएंगे। पारिवारिक कार्य के चलते अभी बाहर आया हूं, शिवपुरी आकर सड़क का आगे का काम चालू कराएंगे।” – धर्मेंद्र सिंह यादव, ईई, लोक निर्माण विभाग जिला शिवपुरी
बुक में बिल नहीं चढ़ा रहे
“पीडब्ल्यूडी एसडीओ बुक में बिल नहीं चढ़ा रहे, 1.50 करोड़ का भुगतान रुका है। जितना बजट था, जेब से खर्च कर चुका हूं। हमारा डामर टेस्टिंग में पास है। कोर कटिंग जांच विभाग को करानी है, मैं पेमेंट करने तैयार हूं।” – सन्नी सिकरवार, ठेकेदार, पीतांबरा आइडियल कंस्ट्रक्शन ग्वालियर
बिल दे तो हम बुक में चढ़ा दें
“ठेकेदार द्वारा लैब स्थापित नहीं की गई है, जिससे जांच नहीं हो पा रही है। टेस्टिंग नहीं होने के कारण डामर डिजाइन का पता नहीं चल पा रहा। ठेकेदार बिल बनाकर दे तो हम बुक में चढ़ा दें। ठेकेदार की तरफ से काम में लेट लतीफी की जा रही है।” – हरिओम अग्रवाल, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी शिवपुरी

हवाई पट्टी का सड़क निर्माण कार्य फिर रुका, CM से जनवरी तक बनाने का EE ने किया था वादा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- सीएम राइज विद्यालय में प्रभार को लेकर विवाद, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, चयनित शिक्षकों की अनदेखी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज / Shivpuri News<br>
- “सभी नियम पूरे होने पर खुली अनिल कोचिंग क्लासेस: तहसीलदार ने जांच के बाद हटाई सील, सुरक्षा मानकों का पालन करने वालों को मिली राहत” / Shivpuri News
- खेत पर घेरा, लाठियों से पीटा फिर डीजल डालकर जिंदा जलाया; जमीन विवाद में ग्रामीण की मौत / Shivpuri News
- खेत की मेड़ पटाने पर खूनी संघर्ष: कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला, एक ही परिवार के चार लोग घायल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News









Be First to Comment